अमित शाह ने भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र किया जारी; सूर्य मिशन के लिए इसरो को दी बधाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 02 सितम्बर 2023। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव 2023 के चलते छत्तीसगढ़ दौरे पर है। गृहमंत्री शुक्रवार की शाम को छत्तीसगढ़ पहुंच थे। शनिवार को गृह मंत्री ने भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटकाया गया है। प्रदेश में विकास की धारा रोकी गई। भूपेश सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार बढ़ा है। वहीं, गृहमंत्री ने सूर्य मिशन के लिए इसरो को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘पिछले पांच सालों में उन्होंने (सीएम भूपेश बघेल) गांधी परिवार का एटीएम बनने और गरीबों का पैसा लूटने का काम किया। कोरोना के काल खंड में मोदी जी ने पांच किलो अनाज भेजना शुरू किया तो ये पांच किलो अनाज भूपेश बघेल चाऊ कर गए और 15 किलो की जगह 10 किलो ही अनाज दिया। भूपेश बघेल की सरकार ने गरीबों का अनाज छीनने का काम किया है। ये रोज कहते हैं कि एजेंसियां ये करेंगी वो करेंगी, अरे भैया एजेंसियां अपना काम जरूर करेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने हर घर में राशन पहुंचाने के लिए अंगूठा छाप प्रणाली शुरू की थी। उन्हें छत्तीसगढ़ में ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था। भाजपा ने गरीब तक राशन पहुंचाने का काम किया है। भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया है।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज का बड़ा एलान- 10 के बजाय अब पांच रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, कोई गरीब नहीं रहेगा बेघर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 02 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश में अब नागरिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। यह व्यवस्था दीनदयाल रसोई में होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को 66 नए दीनदयाल रसोई केन्द्रों का शुभारंभ करते हुए यह एलान किया। मुख्यमंत्री भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड