’10 रुपये का कंघा काफी है’, दस करोड़ रुपये का इनाम घोषित होने पर उदयनिधि स्टालिन का तंज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 05 सितम्बर 2023। सनातन धर्म को लेकर दिए अपने बयान को लेकर उदयनिधि स्टालिन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के एक पुजारी ने उदयनिधि स्टालिन का सिर कलम करने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम देने का एलान किया है। इस पर उदयनिधि स्टालिन ने तंज कसा है और कहा है कि ‘इसके लिए 10 रुपये का कंघा ही काफी है।’ भाजपा भी लगातार उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं और इसे लेकर विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साध रही है।

’10 रुपये का कंघा काफी’
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी परमहंस आचार्य ने उदयनिधि स्टालिन के बयान से नाराज होकर कहा कि ‘जो कोई भी स्टालिन का सिर कलम करके, मुझे लाकर देगा, मैं उसे 10 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा। अगर किसी में स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं है तो मैं खुद उसे ढूंढकर उसे मार डालूंगा।’ जब चेन्नई के एक कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘वह मुझे सनातन धर्म पर बात करने के लिए सिर के बाल संवारने को 10 करोड़ रुपये देंगे, इसके लिए 10 रुपये का कंघा ही काफी है।’ बता दें कि तमिल भाषा में सिर शेव करने का मतलब बाल संवारना भी होता है। यही वजह है कि उदयनिधि ने कहा कि इसके लिए 10 रुपये ही काफी हैं।

‘हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं’
उदयनिधि ने कहा कि ‘यह हमारे लिए नई बात नहीं है। हम उन लोगों में से नहीं हैं जो ऐसी धमकियों से डर जाएं। मैं उस कलाकार का पोता हूं, जिसने तमिल के लिए अपना सिर रेलवे ट्रैक पर रख दिया था।’ बता दें कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और द्रविड़ राजनीति के दिग्गज एम करुणानिधि के पोते हैं। तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि ने ही पेरियार के बाद राज्य में ब्राह्मण विरोधी द्रविड़ विचारधारा का झंडा बुलंद किया था। 

उदयनिधि स्टालिन ने क्यों किया जिक्र
साल 1953 में जब तमिलनाडु के गांव का नाम मशहूर उद्योगपति परिवार डालमिया के नाम पर रखा जा रहा था तो तब एम करुणानिधि ने ही इसका विरोध किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान एम करुणानिधि के नेतृत्व में डीएमके कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर लेट गए थे। उदयनिधि स्टालिन ने भी अपने बयान में उसी घटना का जिक्र किया है। उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से की थी और कहा था कि अब सनातन धर्म को खत्म हो जाना चाहिए। भाजपा ने स्टालिन के बयान पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि स्टालिन हिंदुओं के जनसंहार की बात कह रहे हैं। भाजपा ने स्टालिन के बयान के लिए विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा। 

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान 3: प्रज्ञान के बाद चंद्रमा की रात शुरू होने से पहले विक्रम भी सो गया, इस दिन को दोनों फिर जागेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। इसरो ने लैंडर विक्रम को सोमवार सुबह 8 बजे स्लीप मोड में भेज दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि इसके उपकरणों द्वारा जमा किए गए डाटा को पृथ्वी पर भेजने के बाद इन्हें भी बंद कर दिया गया। हालांकि, […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर