यूपी में 27 सेकंड में कत्ल: मासूम को आठ बार जमीन पर पटका, विचलित करने वाली सीसीटीवी फुटेज देख कांप गई रूह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

फिरोजाबाद 31 मई 2026। यूपी के फिरोजाबाद की शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। यूपी के फिरोजाबाद की शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। 

सीसीटीवी फुटेज देख कांप उठी लोगों की रूह
दोपहर ढाई बजे के करीब का वक्त था। यादव कॉलोनी की सड़कें सुनसान थीं, तब हत्यारा विराज मासूम आरव को गोद में लेकर बाहर निकला था। रती ने बताया कि जब काफी देर तक बच्चा वापस नहीं आया, तो वे गेट पर गई जहां मासूम का शव पड़ा था।  शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में जो दिखा, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। सिरफिरा युवक मासूम को हवा में उछालकर सड़क पर पत्थरों की तरह पटक रहा था। उसने एक के बाद एक आठ बार बच्चे को पटका। यह खौफनाक मंजर देखकर मौके पर मौजूद महिलाओं और परिजनों की चीख निकल गई। हर कोई आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था। 

टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और ले ली जान
शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति पर केस दर्ज कराने के सिलसिले में कानूनी राय लेने शिकोहाबाद के एक अधिवक्ता के पास गई थीं। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण वह यादव कॉलोनी स्थित अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर रुक गईं। रती की मां पिंकी से फोन पर लोकेशन लेकर विराज भी वहां पहुंच गया। उसने वहां भी रती पर पति को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। जब मां-बेटी ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी विराज डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। करीब 50 मीटर दूर ले जाकर दोपहर ढाई बजे सूनसान सड़क पर उसने मासूम को बेहद बेरहमी से आठ बार जमीन पर पटका। इस पूरे मामले में 34 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है।

फुटेज देखते ही चीख पड़े लोग, पुलिस भी रह गई दंग
जब परिजन और आसपास के लोगों व पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो महिलाओं और पुरुषों की चीख निकल गई। कई लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी वीडियो में दिख रही हैवानियत को देखकर दंग रह गई।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी विराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई, जिससे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। आदित्य लांग्हे, एसएसपी

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग में जीत-हार का इंतजार नहीं, दांव लगाते ही कटेगा जीएसटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग, फैंटेसी स्पोर्ट्स और दांव लगाकर खेले जाने वाले अन्य वर्चुअल खेलों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को बरकरार रखते हुए स्पष्ट किया कि कसीनो और जुआ गतिविधियों में जीएसटी की गणना खिलाड़ियों के दांव लगाने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग