पश्चिम बंगाल में डेंगू का प्रकोप, एक दिन में छह मरीजों ने तोड़ा दम, अब तक 30 से अधिक की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 23 सितम्बर 2023। पश्चिम बंगाल में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक दिन में डेंगू से पीड़ित छह लोगों की मौत हो गई। जिससे इस साल राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या 30 से अधिक हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। उनमें से एक साल्ट लेक का रहने वाला था और दूसरा बाघा जतिन क्षेत्र का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि डेंगू के कारण पश्चिम मेदिनीपुर और खड़गपुर में दो-दो लोगों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। निपाह वायरस जैसे लक्षण पाए जाने के बाद मजदूर के नमूने को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति का बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे तेज बुखार, मतली और गले में संक्रमण है।

बता दें, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में इस साल मच्छर जनित इस रोग ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डॉक्टर्स के मुताबिक अस्पतालों में रोगियों की संख्या तो बढ़ी है, हालांकि ज्यादातर लोग आसानी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि हर साल सितंबर-अक्तूबर के महीनों में डेंगू के रोगियों की संख्या स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा दबाव डालती रही है, इस बार मई के महीने में हुई बारिश और बाढ़ ने इस रोग के खतरे को और भी बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ महीनों में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू की जांच के मामले करीब चार गुना अधिक हैं। 13 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 9.28 लाख से अधिक डेंगू टेस्टिंग की गई है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल 2.47 लाख टेस्टिंग हुई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को बढ़ते डेंगू को लेकर अलर्ट किया है।

डेंगू से बचने के लिए करें ये उपाय
डॉक्टरों के मुताबिक, डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि मच्छरों के काटने से बचाव किया जाए। जल-जमाव के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा अधिक होता है, इसलिए खाली बर्तन, कूलर, गमले से पानी को साफ करते रहें। घरों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। डेंगू के मच्छर दिन के समय में अधिक काटते हैं, इसलिए इस समय बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। 

Leave a Reply

Next Post

आसान भाषा में कानूनी मसौदा तैयार कराएगी सरकार, प्रधानमंत्री बोले- आम लोगों को समझ आना चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी सरकार कानूनों का मसौदा आसान और भारतीय भाषा में तैयार करने पर गहनता से विचार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय वकील सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण