सनी लियोनी के ब्रांड स्टारस्ट्रक का नेचुरल्स ब्यूटी एकेडमी के साथ कोलैबोरेशन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग

मुंबई 24 जनवरी 2024। एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड ‘स्टार स्ट्रक बाय सनी लियोनी’ के लिए नेचुरल्स ब्यूटी एकेडमी के साथ कॉलेबोरेट किया है। यह नेशनल लेवल पर ब्यूटी एजुकेशन और रिटेल सेक्टर में परिवर्तन लाने के लिए एक ऐतिहासिक पार्टनरशिप की शुरुआत करता है। ब्यूटी इंडस्ट्री में क्वालिटी और कांशसनेस लाने के लिए क्रुएल्टी-फ्री प्रैक्टिस पर जोर दिया गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई में अकादमी की लेटेस्ट बोरीवली ब्रांच की ओपनिंग की।
अपने लेटेस्ट कोलैबोरेशन के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, “क्रुएल्टी-फ्री ब्यूटी न सिर्फ जानवरों के लिए फायदेमंद है बल्कि हमारे प्लेनेट के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

एनिमल टेस्टिंग से हमारे इकोसिस्टम में पॉल्युशन और वेस्ट दोनों बढ़ता है। क्रुएल्टी-फ्री प्रैक्टिस यह सुनिश्चित करता है कि हम एनिमल टेस्टिंग से जुड़े इकोलॉजिकल फुटप्रिंट को कम करने में योगदान दें। नेचुरल्स-स्टारस्ट्रक का कोलैबोरेशन, ब्यूटी के साथ सोफिस्टिकेशन और ज़िम्मेदारी का एक नया युग लाना है।
सनी लियोनी द्वारा स्टारस्ट्रक, 2018 से भारत का पायनियरिंग सेलिब्रिटी-ओन्ड कॉस्मेटिक ब्रांड, किफायती कीमतों पर लक्ज़री का प्रतीक है। विश्व स्तर पर प्रशंसित, सनी लियोनी अपना प्रभाव दिखाते हुए छह सालों से डिजिटल सर्च में टॉप पर हैं। ब्रांड 150 प्रोडक्ट्स पेश करता है, जो डेवलपमेंट और पैकेजिंग में सनी की  निगरानी का प्रमाण है। स्टारस्ट्रक, एक ग्लोबल इनोवेटर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स में सेलिब्रिटी एलिगेंस का समावेश करता है।

Leave a Reply

Next Post

मुक्ति फाउंडेशन के संगीत समारोह में स्मिता ठाकरे समेत कई सितारों ने बालासाहेब को श्रद्धांजलि दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 जनवरी 2024। एक भव्य संगीत समारोह में स्मिता ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की 98वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसमें जीतेंद्र, गोविंदा, सोनू निगम, धीरज कुमार, उदय सामंत, रंजीत, अरमान ताहिल, रोहन पंडित, अवि, श्री श्री तुलसी जी महाराज और कृपाशंकर सिंह की उपस्थिति […]

You May Like

स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़....|....आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में बैगा जनजाति के बच्चे कुपोषण से मर रहे: दीपक बैज....|....शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दांव से बनेगी रिटर्न की राह....|....ईएलजीआई की एबी सीरीज़ से औद्योगिक तकनीक को नई दिशा....|....कोल इंडिया के स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए 1 नवंबर को कोलकाता जाएंगे कामरेड हरिद्वार....|....बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री साय....|....पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार