छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष 45 लाख की रिश्वत लेने में गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 नवंबर 2024। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी को रायपुर स्थित एक स्टील कंपनी के निदेशक से 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कंपनी के निदेशक के बेटे और बहू का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर कराने के लिए यह रिश्वत ली गई थी। केंद्रीय एजेंसी ने बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से 20 लाख रुपये और 25 लाख रुपये की दो किस्तों में रिश्वत दी थी।

समिति के सदस्य सोनवानी के रिश्तेदार हैं। आरोप है कि यह रिश्वत गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका कटारिया को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित कराने के लिए दी गई थी। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सरकार के 16 फरवरी के संदर्भ पर इस वर्ष जुलाई में सोनवानी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Leave a Reply

Next Post

'पैसों के लिए नहीं छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ...', गावस्कर के बयान पर आया ऋषभ पंत का जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 नवंबर 2024। दिग्गज बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि दोनों पक्षों में पैसे को लेकर बात ही नहीं थी। पंत ने आईपीएल के प्रसारकों में से एक के एक पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ