गौतम गंभीर ने दी भारत को वॉर्निंग, टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम से रहे सावधान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज आज से ऑस्ट्रेलिया में हो चुका है। पहले राउंड में कुल 8 टीमें भिड़ेंगी जिनमें से 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इन टीमों में श्रीलंका और वेस्टइंडीज दो बड़े नाम शामिल है। बात सुपर 12 में भारत के ग्रुप की करें तो क्वालीफाईंग राउंड में ग्रुप बी की टॉप टीम और ग्रुप एक की दूसरे नंबर की टीम भारत के ग्रुप में जगह बनाएगी। ऐसे में जब भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से यह सवाल किया गया कि भारत वेस्टइंडीज या श्रीलंका में से किस टीम को अवॉइड करना चाहेगी तो उन्होंने यहां श्रीलंका का नाम लिया।

श्रीलंका ने हाल ही में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लाजवाब प्रदर्शन किया है। एशिया कप में इस टीम का आगाज तो अच्छा नहीं रहा था, मगर श्रीलंका ने टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला हारने के बाद श्रीलंका ने बाउंस बैक करते हुए आगे टूर्नामेंट के हर मुकाबले जीते। इस दौरान उन्होंने भारत को तो हराया ही साथ ही फाइनल में उलटफेर करते हुए मजबूत दिख रही पाकिस्तान टीम को भी शिकस्त दी।

गौतम गंभीर का कहना है कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि चमीरा और लहिरू कुमारा के आने से टीम और मजबूत हो गई है। 2007 वर्ल्ड कप विजेता टीम के इस खिलाड़ी ने कहा “श्रीलंका, एशिया कप में उन्हें जिस तरह की सफलता मिली है उसके कारण। जिस तरह से वे खेल रहे हैं, जिस तरह से वे शायद सही समय पर शिखर पर पहुंच रहे हैं। चमीरा और लहिरू कुमारा के आने से उन्होंने शायद अपने अधिकांश स्थानों को ढक लिया। वे दूसरी टीमों के लिए खतरा बनने जा रहे हैं और इसलिए वे टी20 विश्व कप में बहुत अधिक आत्मविश्वास लेकर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

किसानों के खाते में न्याय योजना का पैसा ट्रांसफर, अरहर, मूंग और उड़द भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 17 अक्टूबर 2022। भूपेश बघेल सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार अब धान की तरह अरहर, मूंग और उड़द भी समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत सोमवार को कर दी। अरहर व उड़द की फसल […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए