पूर्व सीएम भूपेश बोले- रायबरेली के लोग लोकसभा सदस्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 मई 2024। लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली सीट में मोर्चा संभालने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बघेल लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व सीएम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रायबरेली के बथुआ में बड़ा दावा करते हुए कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं। रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन दिनों बघेल रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लोगों के बीच सवांद करते हुए उन्होंने यह बड़ा दावा किया है।

पूर्व सीएम बघेल ने रायबरेली के आशानंदपुर में उन्होंने कहा कि देशभर में मतदान को लेकर जनता में अंडर करेंट चल रहा है। मोदी सरकार इस अंडर करंट से बेहद घबराई हुई है। मोदी सरकार समझ चुकी है कि जनता का आशीर्वाद अब कांग्रेस के साथ है, कांग्रेस का न्याय भाजपा के अहंकार को हराने जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता का आशीर्वाद सदैव हमें मिला है और लोकतंत्र को बचाने की इस अहम लड़ाई में रायबरेली की जनता दोगुने उत्साह के साथ हमारा साथ दे रही है। 

Leave a Reply

Next Post

होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 मई 2024। मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने की वजह से 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। लेकिन दो अन्य लोगों की शव मलबे के नीचे मिले हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में […]

You May Like

राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता