राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का मंच पर पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 02 जून 2023। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़ में दीप प्रज्ज्वलित कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकगायक दिलीप षडंगी ने अपनी टीम के साथ हनुमान चालीसा की प्रस्तुति  दी। महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की थाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस अवसर पर मंत्री अमरजीत भगत ने महोत्सव में उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए स्वयं स्वागत लोकगीत गाया। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का मंच पर पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

ड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से आए कलाकार दल ने अरण्यकांड पर जीवंत प्रस्तुति दी

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़ में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से आए कलाकार दल ने अरण्यकांड पर जीवंत प्रस्तुति दी। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उस दृश्य को दर्शकों के समक्ष जीवंत कर दिया जब दंडकारण्य में राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे।

असम के परफोर्मिंग आर्ट्स कॉलेज डिब्रूगढ़ के कलाकारों द्वारा अरण्य कांड की प्रस्तुति दी जा रही है

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़ में असम के परफोर्मिंग आर्ट्स कॉलेज डिब्रूगढ़ के कलाकारों  द्वारा अरण्य कांड की प्रस्तुति दी गई । जिसमें रावण द्वारा सीताहरण प्रसंग, जटायु प्रसंग और राम द्वारा वन-वन भटकने के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Next Post

9 सालो में मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई, बेरोजगारी भुखमरी बढ़ी: कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जून 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि 9 सालो में मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गयी है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान