GREW सोलर की एड-फिल्म ने दिया भविष्य का संदेश

admin
शेयर करे

शुभमन गिल के साथ GREW सोलर का दमदार दांव

शुभमन गिल के साथ GREW सोलर का पावर प्ले

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 अप्रैल 2026। भारत में स्वच्छ ऊर्जा और युवा जोश के संगम को नई पहचान देते हुए GREW सोलर ने गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ियों— शुभमन गिल , साईं सुदर्शन और वाशिंगटोन सुन्दर के साथ अपनी नई एड-फिल्म ‘द नेक्स्ट स्टार्ट्स हियर’ लॉन्च की है। यह सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि एक सोच है, जो बताती है कि किसी भी बड़ी कामयाबी की असली ताकत उसकी मजबूत और भरोसेमंद नींव में छिपी होती है। इस फिल्म के जरिए यह दिखाया गया है कि कैसे कभी सीमित संसाधन, जैसे कम रोशनी, खिलाड़ियों के सपनों के रास्ते में रुकावट बनते थे, लेकिन आज सौर ऊर्जा ने उन बाधाओं को खत्म कर दिया है। प्रैक्टिस से लेकर स्टेडियम की चमकदार रोशनी तक का सफर, यह एड-फिल्म ऊर्जा की उस अदृश्य लेकिन निर्णायक भूमिका को उजागर करती है, जो हर सफलता के पीछे खड़ी होती है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनय थडानी ने कहा, “आज ऊर्जा सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली ताकत बन चुकी है। जैसे खिलाड़ी अनुशासन और निरंतरता पर भरोसा करते हैं, वैसे ही व्यवसायों को भी ऐसे ऊर्जा स्रोत चाहिए जिन पर वे बिना किसी समझौते के निर्भर रह सकें। हमारा उद्देश्य सौर ऊर्जा को भविष्य की प्रगति की मजबूत नींव के रूप में स्थापित करना है। वहीं, कॉर्पोरेट ब्रांडिंग प्रमुख रोसेट सोरेस ने कहा, ‘द नेक्स्ट स्टार्ट्स हियर ’ के जरिए हम उस नए भारत से जुड़ना चाहते हैं, जो युवा, महत्वाकांक्षी और बदलाव के लिए तैयार है। सस्टेनेबल एनर्जी अब भविष्य नहीं, बल्कि आज की जरूरत है, और हम इस बदलाव का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं।”

GREW सोलर इस कैंपेन के जरिए सौर ऊर्जा को सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की निरंतर और भरोसेमंद प्रगति की बुनियाद के रूप में स्थापित कर रहा है। बदलते भारत और बढ़ती सोलर क्षमता के बीच, यह पहल एक ऐसे दौर की कहानी कहती है—जहां सही ऊर्जा ही अगली जीत की असली शुरुआत बनती है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार की बदनीयती के कारण प्रदेश की 3 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को काम नहीं - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 अप्रैल 2026। भाजपा सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार की बदनीयती के कारण प्रदेश की 3 लाख से अधिक  महिलाएं जो स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार प्राप्त करती थी, बेरोजगार हो गयी है। भाजपा सरकार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण