सच स्वीकारना गुजरात का स्वभाव, यहां के लोग सुनते सबकी हैं…वोट डालने के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 05 दिसंबर 2022। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। उन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और इसके बाद वोट डाला। वह सुबह करीब 9.30 बजे मतदान केंद्र पहुंचे थे। 

वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया है। मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है।  

गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं 
प्रधानमंत्री मोदी ने वोट डालने के बाद बाद कि गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं, लेकिन जो सच है उसे स्वीकार करना उनका स्वभाव है। अपने स्वभाव के अनुसार वे बड़ी संख्या में मतदान भी कर रहे हैं। मैं गुजरात के मतदाताओं का भी बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ ‘लोकतंत्र का त्योहार’ मनाया है।

पीएम मोदी की मां हीरा बा ने डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने गांधीनगर में वोट डाला। हीरा बा व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचीं और मतदान किया। वहीं, मतदान के बाद पीएम मोदी के भाई सोमाभाई मोदी ने कहा, ‘2014 के बाद केंद्र ने जिस तरह का काम किया है, उसे लोग नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने उनसे (पीएम मोदी) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं, उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन पर रूस के हमलों से दुनिया को अब तक 32 लाख करोड़ का नुकसान, 20 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। यूक्रेन के निरस्त्रीकरण के लिए रूस के कथित विशेष सैन्य अभियान को 9 महीने और 10 दिन बीत चुके हैं। अमेरिका-यूरोप-यूक्रेन और रूस के लिए युद्ध के अपने-अपने मायने और नफे-नुकसान हैं। लेकिन, पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट