बच्ची से रेप के खिलाफ बीजेपी का थाना घेराव: एफआईआर में देरी और लापरवाही का आरोप; रायपुर में 14 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 सितम्बर 2023। रायपुर जिले के धरसींवा में गुरुवार को 5 साल की बच्ची से रेप किया गया। इसके विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरसींवा थाने का घेराव कर दिया है। बीजेपी का आरोप है कि FIR में देरी की गई। साथ ही जांच और कार्रवाई में भी पुलिस ने लापरवाही की। बीजेपी महिला मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दुष्कर्म की वारदात धरसींवा थाना इलाके के तरपोगी गांव में हुई है। जहां मासूम को 14 साल का नाबालिग पड़ोसी बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। बच्ची की हालत बिगड़ने और वो जोर-जोर से रोने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची। उसकी लहूलुहान हालत देखकर माता-पिता के होश उड़ गए। बच्ची ने पूरी बात बताई, जिसके बाद माता-पिता ने धरसींवा थाने में मामला दर्ज कराया।

अश्लील वीडियो देखने की है लत

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग को मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की लत थी।

मामले में अनदेखी का आरोप

घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है। बच्ची के पिता का कहना है कि बेटी को पहले धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उसे बाइक से लेकर आए। वो यहां 5 घंटे के करीब भर्ती रही, लेकिन उचित इलाज नहीं मिल सका।

बच्ची को रेफर करने के बाद नहीं मिली एंबुलेंस

बच्ची की बिगड़ती हालत को देखकर उसे गुरुवार रात 9 बजे मेकाहारा रेफर किया गया, लेकिन वहां तक लाने के लिए भी एंबुलेंस नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने निजी वाहन से बच्ची को रायपुर के मेकाहारा लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बीजेपी ने सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार को बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने धरसींवा थाने का घेराव किया है। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया है कि, वारदात के बाद पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे लेकिन इसके बाद भी बच्ची को बाइक में उनके परिजन को लाना पड़ा।

साथ ही बीजेपी का कहना है कि, परिवार को 5 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया। FIR दर्ज करने में भी अनावश्यक देर की गई। लोगों ने भी आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इसमें मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, रायपुर ग्रामीण प्रभारी ममता साहू और जिला ग्रामीण अध्यक्ष सरोज चंद्रवंशी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत:पत्नी की हालत गंभीर

शेयर करेरायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ओवरटेक करते समय ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 30 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुपम भार्गव (38) की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। अनुपम रात करीब 9 बजे पत्नी निकिता जायसवाल के साथ रायपुर […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन