‘आप जीतें तो EVM ठीक, हारें तो गड़बड़’, एकनाथ शिंदे का विपक्ष को करारा पलटवार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में लोगों को गुमराह करने और जनादेश को स्वीकार न करने का आरोप लगाया। शिंदे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को संपन्न विधानसभा चुनाव में अपने काम की वजह से जीत हासिल की है इसलिए विपक्षी महाविकास आघाडी(एमवीए) को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और विकास कार्यों में सरकार का समर्थन करना चाहिए।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के ‘महायुति’ गठबंधन ने 230 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना(उबाठा) और शरद पवार नीत राकांपा(एसपी) के विपक्षी गठबंधन को केवल 46 सीट मिली थीं। विपक्षी दलों ने चुनाव में हार के लिए ईवीएम में अनियमितता का आरोप लगाया और मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग की।

आप जीतें तो ईवीएम ठीक, हारें तो गड़बड़
शिवसेना प्रमुख ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जब आप जीतते हैं तो ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं होती लेकिन जब आप हारते हैं तो मशीन खराब हो जाती है। यह सही तरीका नहीं है।” उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए कि उन्हें निर्णायक रूप से पराजय मिला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने विपक्ष को उसकी जगह दिखा दी और साबित कर दिया कि वे घर बैठने वालों को वोट नहीं देते। उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में महायुति को 2.48 करोड़ मत मिले, जो 43.55 प्रतिशत है। एमवीए को 2.5 करोड़ मत मिले, जो 43.71 प्रतिशत है। फिर भी विपक्ष को 31 सीट पर जीत हासिल हुई और महायुति को 17 सीट मिलीं।

विलाप करना बंद करें,  जनादेश को स्वीकार करें
क्या हमें यह कहना चाहिए कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई?” शिंदे ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के बारे में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, “लोगों ने हमें हमारे काम के लिए जनादेश दिया है। विलाप करना बंद करें और हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों को स्वीकार करें। जनादेश को स्वीकार करें।”

शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने झारखंड विधानसभा चुनाव और नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा वायनाड (केरल) लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि महायुति को 49.30 प्रतिशत मत और 3.18 करोड़ वोट मिले जबकि एमवीए को 2.35 करोड़ मत मिले। शिंदे ने कहा कि दोनों दलों के बीच एक करोड़ मतों का अंतर है। उन्होंने कहा कि कोई भी गलत काम नहीं होगा और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

Leave a Reply

Next Post

'सोनिया गांधी जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के संगठन से जुड़ी हैं', भाजपा बोली- देश के विकास को रोकना उनका लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 दिसंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है। केंद्र में […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत