छत्तीसगढ़ चाकूबाजी की 4 वारदातों से दहला, एक की मौत, 3 युवक घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें बुलंद है। तीन अलग-अलग जिलों से चाकूबाजी की 4 वारदातें सामने आई हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में चाकूबाजी की वारदात में युवक की मौत हो गई है। दुर्ग जिले में एक मामले में आरोपियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जबकि दूसरे मामले में गणेश पंडाल के पास चाकूबाजी की घटना हुई. वहीं बिलासपुर जिले में नशे के लिए पैसा मांगने पर इनकार करने से नाराज आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

स्टेशन रोड पर चाकूबाजी, इलाज के दौरान युवक की मौत

मनेन्द्रगढ़ सिटी क्षेत्र के स्टेशन रोड पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई है। वहीं वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने मामला कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

दुर्ग में दो चाकूबाजी की वारदातें 

दुर्ग जिले में पहली घटना भिलाई के सेक्टर 2 की है, जहां आरोपियों ने गणेश पंडाल के पास 10 से 12 बदमाशों ने युवक पर मारपीट के बाद चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक गुड्डू सिंह रायपुर का निवासी है। घमले के बाद सभी आरोपी फरार मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

नशे में मिला ड्रेसर, घायल को ही दी धमकी 

जानकारी के अनुसार, घायल गुड्डू को इलाज के लिए पंडित लाल बहादुर अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी के दौरान ड्रेसर नशे में धुत होकर सोते हुए नजर आया। जब उसे उठाने की कोशिश की गई तो वह घायल को ही धमकी देने लगा। इसके बाद पर्ची काटने वाले ने पीड़ित का ड्रेसिंग किया। इसकी शिकायत अस्पताल के प्रभारी पियाम सिंह से की गई लेकिन अबतक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

जिले की दूसरी घटना शिवपुरी जामुल की है. आरोपियों ने घर घुसकर पिता और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। पहले बेटे पर हमला की कोशिश की गई। जिसके बाद आरोपियों ने बचाव में आए पिता ईश्वर दत्त मिश्रा के सिने पर चाकू से हमला कर दिया. घायल ईश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलासपुर में भी चाकूबाजी 

न्यायधानी बिलासपुर से भी चाकूबाजी की घटना सामने आई है. पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी सागर डहरे उर्फ रेनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब पिने के लिए पैसे नहीं देने पर वारदात को अंजाम दिया। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Next Post

अश्लील गाने चलाने पर बंद कराए गए लाखे नगर चौक का पलक झपकाने वाले गणेश पंडाल फिर खुला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर के लाखे नगर चौक स्थित पलक झपकाने वाले भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन अब श्रद्धालु फिर से कर सकेंगे। पंडाल में अश्लील गाना चलाने और उसपर डांस किए जाने के बाद इसे बंद करा दिया गया था। लेकिन बुधवार रात […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव