मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

शेयर करे

प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 23 जून 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं।   मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए । मुख्यमंत्री ने कहा है लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए । इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। 

छत्तीसगढ़ में अब तक आज 186.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 186.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 23 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 345.3 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 91.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 156.5 मिमी, सूरजपुर में 206.0 मिमी, बलरामपुर में 201.8 मिमी, जशपुर में 224.8 मिमी, कोरिया में 198.4 मिमी, रायपुर में 217.3 मिमी, बलौदाबाजार में 210.8 मिमी, गरियाबंद में 206.4 मिमी, महासमुंद में 178.6 मिमी, धमतरी में 227.3 मिमी, बिलासपुर में 189.2 मिमी, मुंगेली में 138.7 मिमी, रायगढ़ में 193.7 मिमी, जांजगीर चांपा में 197.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 229.5 मिमी, दुर्ग में 245.5 मिमी, कबीरधाम में 102.8 मिमी, राजनांदगांव में 114.0 मिमी, बालोद में 179.3 मिमी, बेमेतरा में 227.2 मिमी, बस्तर 120.2 मिमी, कोण्डागांव में 140.7 मिमी, कांकेर में 171.6 मिमी, नारायणपुर में 153.9 मिमी, सुकमा में 176.4 मिमी और बीजापुर में 184.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Leave a Reply

Next Post

बच्चों को बेहतर इंसान बनाने के लिए बचपन में जरूर सिखाएं ये 6 बातें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बुधवार 23 जून 2021। किसी बच्चे को अच्छे से संभालने के अलावा समाज में कोई काम नहीं हो सकता’ ऐसे में अगर आप अपनी पीढ़ी को सफल बनाना चाहते हैं, तो आपको बचपन से उनके व्यक्तित्व पर काम करना होगा। बच्चों को किसी भी समाज का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप