कांग्रेस को ओडिशा में झटका, पुरी से प्रत्याशी सुचारिता मोहंती का चुनाव लड़ने से इनकार, बताई वजह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पुरी 04 मई 2024। कांग्रेस की एक और प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। दरअसल ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी ने भी नामांकन के बाद अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था। 

सुचारिता मोहंती ने प्रचार के लिए फंडिंग की कमी को बताया वजह
सुचारिता मोहंती ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी का टिकट लौटा दिया और दावा किया कि उन्हें पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए कोई पैसा नहीं दिया गया है। सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को ईमेल भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह सांसद का टिकट लौटा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुचारिता मोहंती ने लिखा कि पुरी लोकसभा सीट पर हमारा चुनाव प्रचार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है क्योंकि पार्टी ने मुझे चुनाव के लिए फंडिंग देने से इनकार कर दिया। ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी डॉ अजॉय कुमार ने मुझे खुद ही चुनाव प्रचार का खर्चा उठाने को कहा। 

सुचारिता ने लिखा- कांग्रेसी मूल्य मेरे डीएनए में
सुचारिता मोहंती ने लिखा कि वह एक नौकरीपेशा पत्रकार रहीं, जो 10 साल पहले ही राजनीति में सक्रिय हुईं। मैंने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी और चुनाव प्रचार के लिए लोगों से भी दान लेने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। मैंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी अपील की कि वह पार्टी फंड से जरूरी फंडिंग करें ताकि पुरी लोकसभा सीट पर प्रभावशाली प्रचार किया जा सके। मोहंती ने लिखा कि सिर्फ फंड की कमी ही हमें पुरी लोकसभा सीट जीतने से रोक सकती है क्योंकि मैं अपने दम पर चुनाव प्रचार जारी रखने में सक्षम नहीं हूं। मोहंती ने पार्टी टिकट लौटाते हुए कहा कि वह एक कांग्रेसी महिला हैं और कांग्रेस के मूल्य उनके डीएनए में हैं। मोहंती ने लिखा कि ‘मैं आगे भी कांग्रेस की सिपाही रहूंगी।

कांग्रेस का टिकट लौटाने पर सुचारिता मोहंती ने कहा कि ‘मैंने पार्टी का टिकट इसलिए लौटाया क्योंकि पार्टी मुझे फंड देने में सक्षम नहीं है। साथ ही दूसरा कारण ये है कि पुरी लोकसभा की 7 विधानसभा सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया गया है। कुछ कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। ऐसे में मैं ये चुनाव नहीं लड़ सकती।

Leave a Reply

Next Post

'छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं': विष्णुदेव बोले- भ्रष्टाचारी पूर्व सीएम हो या कोई और जाना पड़ेगा जेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 मई 2024। जैसे-जैसे तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे बयानों के तीर आक्रामक और तेज होते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर