सपा का घोषणा पत्र: मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 450 करेंगे, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 10 अप्रैल 2024। समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया। लोगों के सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। जनता के मांगपत्र के रूप में सोशल मीडिया पर जानकारी हासिल की। सभी ने समय-समय पर हमें अपने सुझाव दिए। सभी का संकलन है। उन्होंने कहा कि जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है। अखिलेश यादव ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। गांव में 90 फीसदी तक बेरोजगारी है। उत्तर प्रदेश का हाल और खराब है। सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती, इसीलिए नौकरी नहीं देना चाहती। भाजपा ने प्रदेश में जान बूझकर कर पेपर लीक कराए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों तक आने वाला राशन घटिया है। पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। अखिलेश ने कहा कि निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे। पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी।

सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भरता के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर सोची समझी रणनीति है। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने तकहा कि अगर भाजपा दोबारा आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे।

अखिलेश ने कहा कि जनता का साथ होगा तो सबसे ज्यादा सीट पाएंगे। भाजपा के वादे झूठे वादे रहेंगे। सपा अधिकारों की बात करती है। जयंत चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जहां हम जाएंगे, वहां कोई नहीं आ पाएगा। हाल में एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतरने पर कहा कि यही हमारी क्वालिटी है।

Leave a Reply

Next Post

इन भारतीय क्रिकेटरों का T20 वर्ल्ड कप 2024 से कट सकता है पत्ता, IPL में नहीं चला रहा बल्ला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 अप्रैल 2024। इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप भी होना है। टूर्नामेंट जून में शुरू होगा और आईसीसी ने इसके लिए शैड्यूल भी जारी किया हुआ है। भारतीय टीम 2007 में हुए पहले संस्करण को अपने नाम करने में सफल रही थी, जहां […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक