‘गदर 2’ की सफलता से गदगद हैं सनी देओल के बेटे राजवीर, पिता के स्टारडम पर अभिनेता ने खोले राज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 सितम्बर 2023। सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल फिल्म ‘दोनों’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजश्री प्रोडक्शन द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में राजवीर देओल बॉलीवुड अभिनेत्री पलोमा के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। इन दिनों राजवीर देओल अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं, जिसके तहत वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे में एक  इंटरव्यू के दौरान राजवीर देओल ने अपने पिता की फिल्म ‘गदर 2’ की भारी सफलता के बारे में बात की।

राजवीर को नहीं याद पिता का स्टारडम 
हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में, राजवीर देओल ने अपने पिता सनी देओल के स्टारडम से लेकर ‘गदर 2’ की सफलता के बारे में बात की। राजवीर ने बताया कि कैसे उन्हें अपने पिता सनी देओल का स्टारडम याद नहीं है और उन्होंने कहा, ‘मैं 2000 के दशक के बीच में बड़ा हुआ और मेरे पिता वैसे नहीं थे जैसे वह 80 और 90 के दशक में हुआ करते थे। जब वह सही में बड़े स्टार हुआ करते थे, तब मैं बहुत छोटा था और इसलिए मुझे उसका स्टारडम याद नहीं है।’ 

‘गदर 2’ की सफलता से गदगद हैं राजवीर
राजवीर ने इस इंटरव्यू में अपने पिता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बारे में बात की और कहा, ‘मैंने न तो सफलता देखी थी और न ही कभी विफलता देखी। मेरा मतलब है, आप एक बच्चे हैं, आपको वास्तव में इसका एहसास नहीं होता है। इसलिए, 22 साल बाद अब जब गदर 2 रिलीज हुई है, तो मेरे लिए यह पहली बार था कि मैंने अपने पिता को बॉक्स ऑफिस पर सीधा निशाना लगाते देखा। हां, अब उनकी सफलता देखना अद्भुत रहा।

इस दिन रिलीज होगी ‘दोनों’
राजवीर देओल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दोनों’ के साथ बॉलीवुड में शानदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा भी डेब्यू कर रही हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म का निर्देशन भी निर्देशक अवनीश बड़जात्या ने किया है, जो मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के बेटे हैं। यह फिल्म उनकी भी डेब्यू फिल्म होगी। ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे, इसके आंकड़ों से ही सबके विकास की बना सकते है उचित रणनीति - सांसद राहुल गांधी

शेयर करेसांसद राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में हुए शामिल, ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का किया शुभारंभ आवास न्याय योजना से चरणबद्ध रूप में कुल 10 लाख 76 हजार हितग्राहियों होंगे लाभान्वित प्रथम चरण में 47 हजार 90 आवासहीन परिवार और पीएमएवाय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप