स्वदेशी रोबोट तैयार, करेगा घर के कई काम, मंडी आईआईटी के मार्गदर्शन में टीम को मिली सफलता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मंडी 23 नवंबर 2023। अब आपके घर के कई काम देश में तैयार रोबोट करेगा। बस आपको उसे निर्देश देना है। सबसे खास बात है कि इसकी कीमत भी कम होगी और अब जर्मनी, जापान और चीन से रोबोट मंगवाने की जरूरत नहीं रहेगी। जहां विदेशों में इस तरह का रोबोट करीब 32 लाख में मिलता है, जबकि स्वदेशी रोबोट की कीमत करीब 19 लाख रुपये तक होगी। दावा किया जा रहा है कि अपनी तरह का देश का पहला ऐसा रोबोट है। इस रोबोट को आईआईटी मंडी के मार्गदर्शन में पांच लोगों की टीम ने तैयार किया है। इनमें कीरत सिंह एमटेक पीएचडी, शुभम सिंह, धीरेंद्र कुशवाहा सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर और टीम के अन्य सदस्यों में साहिल केसरी और अदनाम अल्वी शामिल हैं। इस टीम के कई सदस्य आईआईटी मंडी के इनोवेशन हब में रिसर्चर हैं। इस रोबोट की सबसे खास बात यह है कि यह जल्दी खराब नहीं होगा, साथ ही इसकी सर्विस भी हो सकेगी। इस रोबोट को बेहतरीन तकनीक से बनाया गया है। मौजूदा समय में यह रोबोट पांच किलो तक का सामान उठाकर इधर-उधर ले जाने के अलावा वेल्डिंग और दीवार को पेंट करने का काम भी कर सकता है। हालांकि, टीम इसे और बेहतर बना रही है।

30 नवंबर तक किया जाएगा लॉन्च
प्रोजेक्ट के डायरेक्टर कीरत सिंह ने बताया कि भारत में इस तरह की तकनीक को विकसित करने के लिए वह टीम के साथ लंबे समय से प्रयासरत थे। अब उन्होंने आईआईटी मंडी, आईआईटी रुड़की के सहयोग से इस काम को पूरा किया है। कहा कि 30 नवंबर तक रोबोट को लॉन्च करने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि अपनी तरह का देश का पहला ऐसा रोबोट होगा।

एड फैक्टर बदल कर होंगे अलग-अलग काम
कीरत सिंह ने बताया कि चार सालों से रोबोट पर काम कर रहे हैं। पिछले तीन साल में जो रोबोट उन्होंने बनाया था, वह उद्योगों में काम करने के लिए है। पिछले डेढ़ साल से वह एक ऐसे रोबोट पर काम कर रहे थे, जो घरों में लोगों के काम कर सके। कहा कि इस रोबोट में एड फैक्टर बदलकर अलग-अलग काम किए जा सकेंगे। एड फैक्टर चेंज करके यह पांच किलोग्राम सामान को इधर-उधर ले जा सकता है। दूसरा फैक्टर चेंज करके यह वेल्डिंग करेगा और तीसरा फैक्टर बदलने पर यह दीवार पर पेंट भी कर सकता है।

क्रांतिकारी तकनीक से बचेगा लाखों का ट्रांसपोर्ट खर्च
रोबोट बनाने वाली टीम ने इस रोबोट को बहुत ही कम खर्च पर तैयार किया है। इसमें 30 से 40 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट का खर्च बचा है। वहीं, देश में इसका अपना गियर बॉक्स बनाकर लगाया तो खर्च और कम हो गया है। कम से कम दो साल तक यह खराब नहीं हो पाएगा और इसके बाद इसकी हर समय सर्विस भी मिलेगी। इसका वजन करीब 120 किलोग्राम होगा।

Leave a Reply

Next Post

वन महानिदेशक और कोल इंडिया के चेयरमैन ने गेवरा खदान का किया निरीक्षण, एसईसीएल की खदानों का होगा विस्तारीकरण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा/बिलासपुर 23 नवंबर 2023। दुनिया की सबसे बड़ी एसईसीएल की गेवरा खदान का निरीक्षण करने वन महानिदेशक चंद्रप्रकाश गोयल व कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद गुरुवार को कोरबा के गेवरा क्षेत्र पहुंचे। खदानों का निरीक्षण करने से पहले उन्होंने गेवरा जीएम कार्यालय में कुछ देर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान