रायपुर दक्षिण में करारी हार के बाद पीसीसी चीफ बैज का बड़ा बयान, कहा- EVM पर संदेह था, और हमेशा रहेगा…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 नवंबर 2024। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की करारी हार के बाद पार्टी एक बार फिर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हार के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि ईवीएम पर संदेह था, और हमेशा रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा और कांग्रेस संचार अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस की हार में ईवीएम की भूमिका को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि मैं इस विषय में अभी कुछ नहीं कहूंगा. लेकिन ईवीएम पर संदेह था, और हमेशा रहेगा. वकील भी संघर्ष कर रहे हैं. रिजल्ट आए उसमें भी सवाल खड़े हुए. महाराष्ट्र में हो या कही और हो. ईपीएम पर संदेह रहेगा ही।

रायपुर दक्षिण उप चुनाव में करारी हार पर बैज ने कहा कि उपचुनाव किसी भी क्षेत्र में हो, सरकार ही जीतती है. रायपुर दक्षिण 34 साल से बीजेपी का गढ़ रहा है. मैं सभी को जीत की बधाई देता हूं. प्रियंका गांधी ऐतिहासिक जीत के साथ वायनाड की सांसद बनी हैं. झारखंड में चुनाव जीतने के लिए हेमंत सोरेन को बधाई. महाराष्ट्र में हम लोगों ने देखा कि परिणाम कुछ और आया है, और एक्जिट पोल में कुछ ओर था। छत्तीसगढ़ की बात कहते हुए दीपक बैज ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा. वादा खिलाफी, बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे हैं. धान खरीदी पर उन्होंने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया. इसके साथ उन्होंने कहा कि हम आम जनता के लिए खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर दक्षिण में भाजपा की जीत पर सीएम साय ने दिया जनता को धन्यवाद, बताया सरकार के सुशासन की जीत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 नवंबर 2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर क्षेत्र की जनता को मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर विश्वास जताने के धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जितना वोट कांग्रेस नहीं पाई, उतने वोट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप