बाबाजी की शिक्षाओं से सजी ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को रिलीज़ होगी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 नवंबर। क्रियायोग के प्रणेता और अमर हिमालयी योगी श्री महावतार बाबाजी के जीवन, सिद्ध मार्ग और उनके शिष्या माँ रुद्रात्मिका की आध्यात्मिक साधना पर आधारित फ़िल्म ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। भद्रबाहू डिवाइन क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले बनी और संतोष मांजरेकर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म, गुरु-भक्ति, वैराग्य और त्याग की गहन अनुभूति कराती है। इसकी कथा गुरूमाई की पुस्तकों ‘चिरुट जलती है’ और ‘अध्यात्म एक विद्रोह, एक क्रांति’ से प्रेरित है।

दीपा परब, उदय टिकेकर, विनीत शर्मा और संतोष जुवेकर (विशेष भूमिका) द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म भक्ति-संगीत और आध्यात्मिक भावनाओं का संगम प्रस्तुत करती है। माँ रुद्रात्मिका के शब्दों में – “फ़क़ीरियत त्याग, ज्ञान और समर्पण की अवस्था है, यही बाबाजी की शिक्षा है।” यह फ़िल्म दर्शकों को भीतर झाँकने और आत्मज्ञान की ओर प्रेरित करने का प्रयास करती है।

Leave a Reply

Next Post

अब भारतीय निवेशक भी बना सकेंगे वर्ल्ड-क्लास पोर्टफोलियो वेस्‍टेड लेकर आया 50 प्लस ग्लोबल फंड्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   (अनिल बेदाग) मुंबई 05 नवंबर 2025। भारतीय निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर खुल गया है। वेस्‍टेड फाइनेंस ने 50 से अधिक इंटरनेशनल फंड्स भारत में लॉन्च किए हैं, जिनका प्रबंधन ब्लैकरॉक, वैनगार्ड, पिमको, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और मॉर्गन स्टेनली जैसी दिग्गज ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनियां करती […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट