जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर दिखाई देंगे मिथुन दा, वेब सीरीज में श्रुति हासन भी आएंगी नजर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 दिसम्बर 2021 । एक्टर मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन ने हाल ही में एक वेब सीरीज साइन की है। इस सीरीज में मिथुन के साथ श्रुति हासन भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह श्रुति की भी पहली वेब सीरीज होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। मुकुल अभ्यंकर इस सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। सीरीज में मिथुन-श्रुति के अलावा अर्जन बाजवा, गौहर खान और सत्यजीत दुबे भी लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज लेखक रवि सुब्रमण्यम के उपन्यास ‘द बेस्टसेलर शी वॉट्ट’ पर आधारित है। सीरीज का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं किया गया है, जिसे 2022 की पहली छमाही में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

बलौदाबाजार के एसपी ने दी कांस्टेबल को गाली: ऑडियो वायरल होने पर हुआ ट्रांसफर, जांजगीर चांपा भेजा गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलौदाबाजार 04 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने शुक्रवार को 7 आईपीएस अधिकारियों और एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। जिसमें बलौदाबाजार जिले के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला का नाम भी शामिल है। एलेसेला को अब 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर […]

You May Like

दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!