पुलिस ने जिस महिला को बताया एक लाख की ईनामी, नक्सलियों ने पुलिस के दावे को बताया फर्जी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 11 मार्च 2024। दो मार्च को पुलिस ने पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली के जंगल से जिस एक लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली कट्टम रामबाई को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश करने का प्रेसनोट जारी किया था। अब उस मामले को लेकर नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेसनोट जारी कर पुलिस की उस कार्यवाही को फर्जी बताते हुए रामबाई को बिना शर्त रिहा करने की बात कही है। नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने नौ मार्च को प्रेसनोट जारी कर कहा था कि दो मार्च 2024 को बीजापुर जिला पामेड़ थाना अंतर्गत ग्राम जारपल्ली के जंगल से एक लाख की ईनामी महिला माओवादी कट्टम रामबाई को गिरफ्तार करने का पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेसनोट जारी किया गया। मगर यह एक फर्जी गिरफ्तारी और सफेद झूठ के सिवा कुछ नहीं है।

प्रेसनोट में सचिव गंगा ने लिखा है कि सच्चाई यह है कि कट्टम रामबाई अपने परिजनों और गांव वालों के साथ मिलकर तेलंगाना मिर्ची तोड़ने  और कुली मजदूरी करने गई हुई। इसी दौरान डीआरजी ने वहां से उठाकर पामेड़ थाना में एक झूठा केस दर्ज करके उन्हें जेल में बंद कर दिया।

ये घटना एक मात्र उदाहरण भर है। पिछले कई सालों से और अभी भी बड़ी संख्या में लोगों को अवैध गिरफ्तारियां कर रहे हैं। प्रेसनोट में पड़ोसी राज्यों में कुली मजदूरी के लिए जा रहे लोगों की अवैध गिरफ्तारियां करके झूठे केसों फंसाकर जेल में भेजने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने व कमलापुर निवासी कट्टम रामबाई को बिना शर्त रिहा करने की बात लिखी गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

पेरिस ओलंपिक से बजरंग पूनिया समेत इन 2 स्टार पहलवानों का पत्ता कटा... ट्रायल्स में बुरी तरह हारे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पेरिस 11 मार्च 2024। तोक्यो ओलंपिक खेलों के पदक विजेता बजरंग पूनिया और रवि दहिया रविवार को यहां आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चयन ट्रायल में अपने मुकाबले हारने के बाद पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गये। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र