कोल इंडिया सीएसआर कॉन्क्लेव : निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास पैनल चर्चा में प्रमुख वक्ता के रूप में हुए शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 16 दिसंबर 2024। कोल इंडिया द्वारा आयोजित तीसरे कोल इंडिया सीएसआर कॉन्क्लेव की शुरुआत आज कोलकाता में हुई। दिनांक 15-16 दिसंबर तक आयोजित दो-दिवसीय कॉन्क्लेव में कोल इंडिया एवं सभी अनुषंगी कंपनियों द्वारा अपने सीएसआर प्रयासों को दर्शाया गया है। सीएसआर कॉन्क्लेव के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल पश्चिम बंगाल डॉ. सीवी आनंद बोस उपस्थित रहे वहीं कोयला सचिव विक्रम देव दत्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने लिया पैनल चर्चा में भाग

इस अवसर पर सीएसआर पर केन्द्रित एक पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें भाग लेते हुए एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने पिछले दस वर्षों में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के कोयलांचल में एसईसीएल के सीएसआर प्रयासों के बारे में बात की। उन्होने कहा कि एसईसीएल द्वारा प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को निशुल्क स्क्रीनिंग एवं इलाज मुहैया कराया जा रहा है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को भी मानक स्तर की चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित हो पा रही है।

पैनल ने नीट की निशुल्क आवासीय कोचिंग की पहल ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ की अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास को बधाई दी।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा में 17 दिसंबर को पेश हो सकता है 'एक देश एक चुनाव' विधेयक, जेपीसी को भेजा जाएगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 दिसंबर 2024। देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए लाए जा रहे संविधान संशोधन विधेयक को 17 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विधेयक को चर्चा के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजा […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन