सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में एक एसआई का बलिदान, एक कांस्टेबल घायल; चार संदिग्ध गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सुकमा 17 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह करीब सात बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ 165वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी बलिदान हो गए। जबकि कांस्टेबल रामू घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल द्वारा आसपास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में धमाका, 9 लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नागपुर 17 दिसंबर 2023। नागपुर के बाजारगांव गांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में आज जबरदस्त धमाका हुआ जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।  यह ब्लास्ट सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के वक्त हुआ। ये जानकारी नागपुर ग्रामीण पुलिस […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव