नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में धमाका, 9 लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नागपुर 17 दिसंबर 2023। नागपुर के बाजारगांव गांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में आज जबरदस्त धमाका हुआ जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।  यह ब्लास्ट सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के वक्त हुआ। ये जानकारी नागपुर ग्रामीण पुलिस ने दी है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में 9 लोगों के मौत की आशंका है।

 अधिकारियों के मुताबिक, जब धमाका हुआ तो सोलर कंपनी की यूनिट के अंदर कुल 12 कर्मचारी मौजूद थे। यह विस्फोट फर्म के कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। नागपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने कहा, “यह विस्फोट सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ।”

Leave a Reply

Next Post

तांत्रिक ने कहा...बेटा पैदा होगा, बच्ची का कलेजा खाने वाले 4 दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कानपुर 17 दिसंबर 2023। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दरिंदगी की ऐसी घटना देखने को मिली जिससे किसी की भी रूहं काप उठे।  दरअसल, यहां एक मासूम बच्ची का कलेजा निकाल कर खाने का मामला सामने आया है जिसके आरोप में  दंपती को उम्र कैद […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर