तांत्रिक ने कहा…बेटा पैदा होगा, बच्ची का कलेजा खाने वाले 4 दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कानपुर 17 दिसंबर 2023। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दरिंदगी की ऐसी घटना देखने को मिली जिससे किसी की भी रूहं काप उठे।  दरअसल, यहां एक मासूम बच्ची का कलेजा निकाल कर खाने का मामला सामने आया है जिसके आरोप में  दंपती को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। उनके साथ इस घटना में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को भी उम्र कैद की सजा दी गई है। मामला  तीन साल पहले कानपुर देहात का था जहां  एक सात साल की बच्ची का दो लोगों ने पहले अपहरण किया फिर उसके साथ गैंगरेप किया और इतना ही नहीं राक्षसों मे बच्ची का पेट फाड़कर कलेजा निकाल लिया। दंपती ने बच्ची के उस कलेजे को खाया था। यह सब एक तांत्रिक के कहने पर दोनों ने किया था।

 दरअसल, इस दंपत्ति के शादी के 19 साल बाद भी बच्चा नहीं था जिसके बाद वह एक  तांत्रिक के पास गए जिसने  उसे बच्ची का कलेजा खाने के बाद संतान प्राप्ति की बात कही। तांत्रिक की बातों में आकर दंपती ने इस दिल दहला देने वाले कांड को अंजाम दे दिया था। कोर्ट में मामला चला इसमें चारों आरोपी दोषी करार दिए गए। चारों को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर 2020 को घाटमपुर के एक गांव में शाम घर के बाहर खेल रही सात साल की अचानक बच्ची गायब हो गई। परिवार के लोगों ने रात भर बच्ची को खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। दूसरे दिन सुबह उसकी क्षत- विक्षत हालत में लाश मिली । इसके बाद बच्ची के पिता ने इस मामले में गांव के ही अंकुल, वंशलाल, कमलराम, बाबूराम और सुरेश जमादार के खिलाफ केस दर्ज कराया। बच्ची के पिता का आरोप था कि तंत्र- मंत्र के चक्कर में इन लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद लंबी कारर्वाई के बाद अब जाकर आरोपी को सजा सुनाई गई। 

Leave a Reply

Next Post

तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, 2024 के आम चुनाव की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। कांग्रेस ने 2024 के आम चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के वास्ते चुनाव अभियान की योजना तैयार करने के लिए 21 दिसंबर को अपनी कार्य समिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप