सरहद पर तैनात जवान की याद में गूंजा ‘बॉर्डर लाइन’

admin
शेयर करे

‘बॉर्डर लाइन’ में प्रेम, विरह और देशभक्ति का भावुक संगम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशभक्ति के जज़्बे और भावनाओं से सराबोर म्यूज़िक वीडियो ‘बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया’ रिलीज हो गया है। उभरते बॉलीवुड अभिनेता राज रंजीत और अभिनेत्री पल्लवी सिंह पर फिल्माए गए इस गीत को एचएमआर म्यूज़िक ने प्रस्तुत किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ और ‘जाम आयेगा’ की सफलता के बाद हर्ष म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने इस देशभक्ति गीत के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश की है।

गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत जयंत आर्यन ने तैयार किया है और बोल संजीव के शर्मा ने लिखे हैं। हर्ष राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस म्यूज़िक वीडियो के निर्माता रणजीत कुमार झा हैं।

राज रंजीत के मुताबिक, यह गीत सरहद पर देश की सुरक्षा में तैनात जवान और उसे याद करती आंखों की भावनाओं को बयां करता है। वहीं पल्लवी सिंह ने राज रंजीत के साथ काम करने को शानदार अनुभव बताते हुए गीत के मिलियन व्यूज़ हासिल करने की उम्मीद जताई है। देशभक्ति, प्रेम और विरह के भावों से बुना यह गीत स्वतंत्रता दिवस के माहौल को खास बनाने में अपनी अलग छाप छोड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हॉलीवुड की आंधी के बीच देसी कहानी की जीत, तीसरे हफ्ते में ‘दुल्हनिया ले आएगी’

शेयर करे‘स्पाइडर-मैन’ और ‘द ओडिसी’ के बीच भी कायम रहा जलवा, तीसरे हफ्ते में पहुंची ‘दुल्हनिया ले आएगी’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 14 अगस्त 2026। अकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए शानदार तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर लिया […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप