छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय

admin
शेयर करे

कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रभाव लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने के आसार हैं।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के चलते कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि भारी बारिश का मौजूदा दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है और अगले कुछ दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश ही देखने को मिलेगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रतापपुर में 11 सेंटीमीटर, लवन और बलौदाबाजार में 7-7 सेंटीमीटर, मनोरा में 6 सेंटीमीटर तथा दर्गी, ओडगी, पलारी और माना में 5 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। वहीं बस्तर संभाग सहित उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Next Post

एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी

शेयर करेदिवंगत सिपाही के परिजन से 19 लाख की वसूली; टीआई गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   धमतरी, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ नारायणपुर में एक गंभीर मामले में कार्रवाई की गई है। सड़क दुर्घटना में दिवंगत डीएसएफ आरक्षक धनेश्वर नुरेटी की पत्नी को […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास