सीएम रेखा गुप्ता ने धीरेंद्र शास्त्री से अपने आवास पर की खास मुलाकात

admin
शेयर करे

 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 सितंबर 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बागेश्वरधाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री से अपने आवास पर मुलाकात की, जहां उन्होंने और उनके परिवार ने शास्त्री से आशीर्वाद लिया।

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी मुख्यमंत्री जनसेवा सदन पधारे। स्नेहिल भेंट के लिए आभार।” मुख्यमंत्री के मुताबिक उन्होंने और उनके परिवार ने शास्त्री से आशीर्वाद लिया और दिल्ली के विकास के लिए प्रार्थना की।

 

गुप्ता ने कहा,‘‘मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में बागेश्वर धाम के पूजनीय आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी का पावन आगमन हुआ। उनकी ऊर्जा समाज को सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कारों से जोड़ती है।

 

जनसेवा के इस महायज्ञ में उनकी सहभागिता जनभावनाओं को और भी सशक्त बनाती है तथा हमें निरंतर यह प्रेरणा देती है कि ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’।” मुख्यमंत्री के मुताबिक, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री आवास पर आए थे।

 

Leave a Reply

Next Post

9 दिन में ₹2500 करोड़ का UPI लेनदेन में आई गिरावट, Online Gaming बैन का असर: गेमिंग कंपनियों को लगा बड़ा झटका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 सितंबर 205 । रियल मनी गेमिंग पर भारत सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का असर दिखना शुरू हो गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के हालिया आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के पहले 9 दिनों में ही गेमिंग सेक्टर में UPI लेनदेन में […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प