बदल रहा बस्तर, नक्सली इलाके में सड़कों, पुलों व स्कूलों के विकास की बयार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मई 2022। छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद ग्रस्त बस्तर में अब बदलाव की बयार बह रही है। सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को बताया कि इलाके में सड़कों, पुलों व स्कूलों का तेजी से विकास हो रहा है। पिछले 15 साल से बंद पड़े स्कूलों का काम शुरू हो गया है।
रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में बघेल ने कहा कि बस्तर बदल रहा है, विकास कार्य चल रहा है। करीब 15 साल बाद फिर से स्कूल खुले हैं। बीजापुर में 156 स्कूल और सुकमा में 98 स्कूल खुले। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। 
सीएम बघेल ने कहा कि लोगों की कमाई बढ़ रही है। सिर्फ बीजापुर में ही ट्रैक्टर के चार शोरूम हैं। जगदलपुर के चारों ओर मोटरसाइकिल और कारों के अलावा ट्रैक्टर के शोरूम दिखाई दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

सी मार्ट, स्वयं सहायता समूहों की बढ़ रही भागीदारी
बस्तर स्वास्थ्य, आय और शिक्षा में विकसित हो रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को कृषि, लघु वनोपज, बकरी पालन, मुर्गी पालन और मछली पालन में मान्यता मिल रही है। सभी शहरों में सी मार्ट भी खुल रहे हैं। 

‘भेंट मुलाकात’ अभियान में कही यह बातें
बघेल ने शुक्रवार को अपने ‘भेंट मुलाकत’ अभियान के तहत बस्तर के भानपुरी में स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए कई सुविधाओं की भी घोषणा की।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रॉबिन हुड अंदाज, कहा- दबंगो से जमीन लो और उसे गरीबों को दो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 21 मई 2022। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 6ः30 बजे कलेक्टरों की बैठक अब रुटीन बना लिया है। शनिवार सुबह उन्होंने खंडवा और डिंडौरी जिले के कलेक्टर और एसपी की बैठक बुलाई। उन्होंने इस दौरान कहा कि करप्शन के मामले में जीरो […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी