दिल्ली में बारिश ने 121 साल बाद बनाया नया रिकॉर्ड, 1901 के बाद इस साल हुई सर्वाधिक वर्षा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2021। राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक 1,502.8 मिमी बारिश हो चुकी है जोकि एक वर्ष में दिल्ली में होने वाली बारिश का एक नया रिकॉर्ड है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में 1933 में 1,420.3 मिमी वर्षा हुई थी, जोकि 1901-2021 की अवधि के दौरान एक साल में हुई सबसे अधिक वर्षा थी। राजधानी में 1933, 1964 और 1975 के बाद 121 वर्षों में यह चौथी बार है जब दिल्ली में 1,200 मिमी से अधिक वर्षा हुई है। सफदरजंग वेधशाला जिसे दिल्ली के मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़े मुहैया कराने वाला माना जाता है, उसने सोमवार शाम तक 1,502.8 मिमी बारिश दर्ज की है। एक अधिकारी ने कहा कि 1901 के बाद से राजधानी में यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है जब से आईएमडी ने आंकड़े जुटाना शुरू किया था। दिल्ली में पिछले साल 773.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 

निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि यह सिर्फ एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ की बात है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिल्ली में इस साल वार्षिक वर्षा का एक नया रिकॉर्ड देखने को मिलेगा। आम तौर पर सर्दियों के मौसम में हर महीने तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ दर्ज किए जाते हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होती है और उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश होती है।

आमतौर पर दिल्ली में मॉनसून के मौसम में 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। पिछले साल राजधानी में 576.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। दिल्ली में 1975 में 1,155.6 मिमी, 1964 में 1,190.9 मिमी वर्षा दर्ज की थी, जबकि 1933 में अब तक की रिकॉर्ड 1,420.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले दो दशकों में यह तीसरी बार था जब दिल्ली में मॉनसून की बारिश ने 1,000 मिमी के निशान को पार किया। 2010 के मॉनसून सीजन में दिल्ली में 1,031.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 2003 में राजधानी में 1,050 मिमी बारिश हुई थी। विशेष रूप से इस साल सितंबर महीना बारिश के मामले में भरपूर था।

राजधानी में सितंबर महीने में 413.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, सितंबर 1944 में दर्ज 417.3 मिमी वर्षा के बाद सबसे अधिक और 121 वर्षों में दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई। इस साल सितंबर की बारिश पिछले साल की तुलना में काफी विपरीत रही है, जब शहर में सामान्य 129.8 मिमी के मुकाबले महीने में 20.9 मिमी वर्षा हुई थी। दिल्ली में मई महीने में सामान्य 19.7 मिमी के मुकाबले 144.8 मिमी अच्छी प्री-मॉनसून बारिश हुई। अक्टूबर में भी शहर में अब तक 122.5 मिमी बारिश हुई है। आमतौर पर इस महीने में औसतन केवल 28 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है। 

Leave a Reply

Next Post

लुधियाना: कृषि कानूनों और बीएसएफ अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर आठ नवंबर को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लुधियाना (पंजाब) 27 अक्टूबर 2021। लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने पत्रकारों से बात की। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने 8 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। हम केंद्र से 8 नवंबर तक कृषि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप