‘रवि शास्त्री को कोच पद से हटाने में सौरव गांगुली का हाथ’, पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जनवरी 2022। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ बदल गया, चाहे वह हेड कोच रवि शास्त्री का जाना हो या फिर विराट कोहली का तीनों फॉर्मेट से कप्तानी गंवाना। जहां, एक ओर भारतीय क्रिकेट इस मुसीबत से बाहर निकलने के प्रयास में है तो वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। लतीफ ने भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि शास्त्री को कोच पद से हटाने के पीछे बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली का हाथ है।

पूर्व पाक​ क्रिकेटर लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा करते हुए कहा कि रवि शास्त्री को कोचिंग पद से हटाने में सौरव गांगुली का हाथ था। उन्होंने कहा कि यह सब टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुरू हो गया था। लतीफ ने कहा, ‘यह सब तब शुरू हुआ था जब अनिल कुंबले को गलत तरीके से कोच पद से हटा दिया गया था। रवि शास्त्री ने शायद कोई कोचिंग कोर्स नहीं किया था और फिर भी उन्होंने सीधे कोच के रूप में प्रवेश लिया। कुंबले के पास 600 से अधिक टेस्ट विकेट थे। सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ उनके साथी थे। यह तिकड़ी बहुत मजबूत है।’ 

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि इसका मतलब है कि गांगुली ने शास्त्री से कहा ‘बॉस, यह जाने का समय है।’ उनका मानना है कि भले ही शास्त्री ने कोच के रूप में काम जारी रखने पर विचार किया हो। लेकिन यह पूरी बात टी20 वर्ल्ड कप से पहले बन रही थी, ये व्यक्तिगत हमले हैं और इसने भारतीय क्रिकेट को प्रभावित किया है।

भारत के साथ भी वही हुआ, जो पाकिस्तान के साथ 90 के दशक में हुआ

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि 1990 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ भी ठीक वैसा ही हुआ, जोकि आज के समय में भारतीय क्रिकेट के साथ हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैदान से बाहर होने वाली ऐसे चीजों से प्रदर्शन पर असर पड़ता है। ये व्यक्तिगत हमले हैं और इसने भारतीय क्रिकेट को प्रभावित किया है। 1990 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ जो हुआ वह आज भारतीय क्रिकेट के साथ हो रहा है।’ 

Leave a Reply

Next Post

SC ने साफ किया SC-ST को पदोन्नति में आरक्षण देने के पिछले फैसलों में तय किए गए पैमाने हल्के नहीं होंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जनवरी 2022। सरकारी नौकरियों में SC और ST को पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट (Surpeme Court) ने आज फैसला सुनाते हुए कहा कि पिछले फैसलों में तय किए गए आरक्षण के पैमाने हल्के नहीं होंगे. केंद्र और राज्य अपनी-अपनी सेवाओं में एससी-एसटी के लिए आरक्षण […]

You May Like

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच....|....रमन सिंह की एनएसजी सुरक्षा भी हटाई जाएगी क्या? - दीपक बैज....|....सनथ जयसूर्या की मौजूदगी में ISCL का भव्य आगाज....|....आपसी रिश्तों की अहमियत को और मजबूत करेगा 'संस्कार’- के.सी. बोकाडिया....|....त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज