कोरोना की दूसरी लहर को लेकर सतर्क योगी सरकार! , धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की परमिशन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 23 नवंबर 2020। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर की आशंकाओं के बीच योगी सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश सरकार ने किसी धार्मिक-सांस्कृतिक या पारिवारिक आयोजन जैसे- शादी, मुंडन आदि में शामिल हो सकने वाले लोगों की अधिकतम संख्या को कम कर दिया है। पहले जहां ऐसे समारोहों में 200 लोगों के जाने की इजाजत थीं, वहीं अब इसे घटाकर 100 या हॉल की कुल क्षमता का 50 फीसदी (दोनों में से जो कम हो) कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी जरूरी होगा।

मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 100 लोगों की अनुमति भी फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड नियमों के पालन के साथ दी जाएगी। वहीं खुले मैदान या क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के लिए उस मैदान के कुल क्षेत्रफल के 40 फीसदी तक के एरिया को ही भरने की अनुमति दी जाएगी।

कॉलेज-यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर निशाने पर सरकार

हालांकि दूसरी ओर सोमवार से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने के निर्णय को लेकर सरकार की काफी आलोचना भी हो रही है। शिक्षण संस्थानों को इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति दी गई है कि छात्रों की उपस्थिति किसी भी सूरत में 50 फीसदी से अधिक नहीं होगी।

खांसी-जुकाम या बुखार हुआ तो भेज दिया जाएगा घर

सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक स्कूलों को सैनिटाइजर, हैंडवॉश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करनी होगी। अगर किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कर्मचारी को खांसी-जुकाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उसे प्राथमिक उपचार देकर तत्काल घर भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

शेयर करेगौठान निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे अन्य राज्यों से आ रहे धान की डम्पिंग पर कड़ी कार्यवाही करे निर्माण एंजेसी गुणवत्ता और निगरानी में विशेष ध्यान दे पहुंचविहिन क्षेत्रों में पहले पुल बनाये पुलिस शाम के समय पेट्रोलिंग करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गरियाबंद 23 नवम्बर 2020। प्रदेश के लोक निर्माण […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान