हे सरकार, सुनो गुहार! पीने को पानी भी खत्म होने वाला है… यूक्रेन के कीव में फंसे भारतीय बच्चों का हाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव 27 फरवरी 2022। एक ओर जहां रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के चार दिन पूरे होने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की स्थिति बद् से बदतर हो रही है। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों से भारतीय स्टूडेंट्स अपने परिवारवालों को वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे इन बच्चों के परिजन मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि उनके बच्चों को वहां से रेस्क्यू किया जाए।

बिहार स्थित मोतीहारी के रहने वाले सत्यवीर प्रताप सिंह ने हिंदुस्तान से संपर्क कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की गुजारिश की। सिंह ने कहा, ‘मेरी बेटी वैष्णवी सिंह कियीव में रहती है। वह जिस अपार्टमेंट में रहती है, युद्ध के बीच उसी के नीचे एक बंकर में वह और उसके साथ सात अन्य बच्चे बीते तीन दिन से छिपे हुए बैठे हुए हैं। आसपास बम ब्लास्ट हो रहे हैं। बच्चे डरे हुए हैं, उनके पास खाना भी खत्म होने वाला है और पानी भी।’ सिंह ने बताया कि बच्चों ने वीडियो शेयर कर अपने बंकर के हालात बताए हैं। 

‘बिना सरकारी मदद के नहीं निकल सकते बच्चे’
सिंह ने कहा, ‘बच्चे वहां से अपने आप से निकल नहीं सकते क्योंकि वहां पास का पुल भी टूट चुका है। रोमानिया से तो बच्चे वापस आ सकते हैं लेकिन कियीव से रोमानिया तक बिना सरकार की मदद के नहीं लाया जा सकता। वहां की स्थिति बहुत खराब है।’ वैष्णवी के साथ बंकर में फंसे एक अन्य छात्र नकुल खंडेलवाल ने वीडियो भेजकर बताया, ‘हमारे पास पानी और राशन की कमी है। जो दुकानें पहले खुली थीं, वो भी अब बंद हो गई हैं। जहां हम रह रहे हैं, वहां के 5 किलोमीटर के दायरे में आधे घंटे में दो बम ब्लास्ट हो चुके हैं।

कियीव से घरवालों को भेजा वीडियो
नकुल ने कहा कि जहां से भारतीयों को रेस्क्यू किया जा रहा है वह जगह कियीव से 560 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा, ‘रूस की आर्मी ने हमें चारों तरफ से घेर लिया है और वो अब सिविलियंस पर भी अटैक कर रहे हैं। कियीव में करीब तीन से चार हजार बच्चे फंसे हुए हैं।’ नकुल ने अपील की है कि सरकार उन्हें वहां से निकालने की व्यवस्था करे।

Leave a Reply

Next Post

UP चुनाव का 5वां चरण : 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 21.39% मतदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   प्रयागराज 27 फरवरी 2022। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवे चरण में आज रविवार को प्रयागराज परिक्षेत्र की तीनों जनपदों (प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी) में मतदान हो रहा है। प्रयागराज में 11 बजे तक 18.62 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 20 प्रतिशत और कौशांबी जनपद में 25.05 प्रतिशत […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान