जयपुर के दो अस्पतालों में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस-बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर, जांच जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जयपुर 18 अगस्त 2024। जयपुर के जवाहर नगर स्थित मोनी लेक हॉस्पिटल में बम की सूचना मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार को मेल के जरिये हॉस्पिटल में बम प्लांट होने की खबर दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अस्पताल परिसर को घेर लिया है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को सील करके व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मेल आईडी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। सुबह 9 बजे से सर्च ऑपरेशन जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार सर्च ऑपरेशन पूरा होने में और 3 घंटे का समय लग सकता है। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आम जनता से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्रालय ने डॉक्टरों के प्रदर्शन पर हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट, सभी राज्यों को दिए निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में डॉक्टर्स का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर्स के लगातार प्रदर्शन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने सभी राज्य की […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन