‘ऑपरेशन मानसून’: बारिश से उफान पर नदी-नाले, नक्सल प्रभावित सुकमा में 12 ग्रामीणों का रेस्क्यू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 07 सितंबर 2024। सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नागाराम में सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों ने नाले के दूसरी पार फंसे ग्रामीणों को रस्सी के सहार रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।  एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारिश के मौसम में लगातार हो रही बारिश के प्रभाव से अंदरूनी इलाकों में नदी-नाले इन दिनों उफान पर चल रहे हैं। अंदरूनी इलाकों के आदिवासी ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए जोखिम से दो चार होना पड़ता है। जहां एक और बारिश का प्रभाव है तो दूसरी ओर बारिश के दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा ऑपरेशन मानसून चलाया जा रहा है। ऐसे में ऑपरेशन मानसून के तहत नागाराम इलाके में सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले हुए थे। तभी जवानों ने देखा कि कुछ ग्रामीण नाले के उस पार फंसे हुए हैं और नाला पार करने का प्रयास कर रहे हैं तो जवानों ने उन ग्रामीणों की मदद की और रस्सी के जरिए मानव श्रृंखला बनाकर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को नाला पार कराया।

ग्रामीणों ने इन जवानों का आभार माना
गौरतलब है कि सुकमा जिले के 70 फीसदी भूभाग में बारिश का खास प्रभाव देखने को मिलता है। क्योंकि यह नक्सल प्रभावित होने की वजह से ज्यादातर इलाकों में छोटे-छोटे नालों में पुल-पुलियों का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में हर बारिश के मौसम में ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें जैसे राशन वनोपज स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगानी होती है। उफनते नाले को पार करना होता है। आज जवान मौके पर मौजूद थे तो जवानों ने इन ग्रामीणों को सुरक्षित उस पार कर दिया। लेकिन आम दिनों में यह जिम्मेदारी ग्रामीणों को खुद ही उठानी पड़ती है। बीते दिनों बीजापुर में ऐसे ही उफनते नाले को पार करते हुए एक ग्रामीण बह गया था। जिसका शव तीन दिन के बाद मिला था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंदरूनी इलाकों में ग्रामीण आदिवासियों की जिंदगी कितनी जोखिम भरी होती है।

Leave a Reply

Next Post

निकाय चुनाव और जातिगत जनगणना पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, दीपक बैज के तंज पर अरुण साव ने दिया जवाब…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर। निकाय चुनाव की प्रणाली को लेकर सरकार के सुझाव लेने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सरकार कन्फ्यूज है, और डरी हुई भी है, इसीलिए निकाय चुनाव की प्रणाली तय नहीं कर पा रही है. वहीं मामले में उप […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा