गुजरात में मंडराया ‘शाहीन’ चक्रवात का खतरा, इन इलाकों में खूब होगी बारिश, IMD का अलर्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2021। चक्रवात गुलाब के बाद अब चक्रवात शाहीन भी एक्टिव हो रहा है। चक्रवात शाहीन के आज उत्तरपूर्वी अरब सागर के ऊपर बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में आज रात या शनिवार तड़के इसके भीषण चक्रवात में बदलने की संभावना है। हालांकि, शाहीन भारतीय तट को पार नहीं करेगा, मगर भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में आज रात भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण गुजरात के ऊपर एक निम्न वायु दाब क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। साथ ही, विभाग ने मछुआरों को राज्य के तट से लगे अरब सागर में नहीं उतरने की चेतावनी दी है और तीन अक्टूबर तक मछली पकड़ने की सभी गतिविधियां स्थगित रखने का सुझाव दिया है। विभाग ने दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों और सौराष्ट्र क्षेत्र में बुधवार को भारी बारिश होने और अगले दोनों में राज्य में व्यापक स्तर पर बौछार पड़ने का पूर्वानुमान किया है।

मौसम विभाग की मानें तो गुजरात तट से दूर उत्तरपूर्वी अरब सागर पर दबाव गुरुवार रात देवभूमि द्वारका (गुजरात) से लगभग 255 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में, कराची (पाकिस्तान) से 180 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और चाबहार बंदरगाह (इरान) से 660 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में गहरे दबाव में बदल गया। अगले कुछ घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, उत्तर-पूर्वी अरब सागर में उभरने और एक चक्रवाती तूफान शाहीन में बदलने की संभावना है।

यह शाहीन तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 110 किमी प्रति घंटे तक और तेज हो सकता है। माना जा रहा है कि इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान-मकरान तट की ओर बढ़ने व भारतीय तट से दूर जाने की संभावना है। राहत की बात यह है कि यह तूफान भारतीय तट से नहीं टकराएगा। हालांकि, राज्य के मौसम पर इसका असर पड़ेगा और काफी बारिश हो सकती है। 

आईएमडी ने अपने एक ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर, राजकोट जिलों में तथा आणंद, भरूच और अन्य में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उसने कहा कि गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर हल्की, मध्यम से लेकर भारी तथा छिटपुट स्थानों पर भीषण वर्षा हो सकती है। साथ ही गुजरात के अन्य क्षेत्र, दमन दीव, दादर एवं नागर हवेली में मूसलाधार एवं कुछ स्थानों पर भीषण बारिश होने के आसार हैं । उत्तरी कोंकण में छिटपुट स्थानों पर भीषण वर्षा होने की आशंका है। इधर, दक्षिण बिहार और इससे सटे झारखंड पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से बिहार और झारखंड में भी बारिश हो सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए गरीब देशों को 100 अरब डॉलर दें अमीर देश: भारत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2021। भारत ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए अमीर देशों को सौ अरब डॉलर का अनुदान गरीब देशों को देना चाहिए।भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियो […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब