जबलपुर, इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने छोड़ी पार्टी, सीएम बोले- जहां राहुल के पैर पड़े, वहां भाजपा जीत रह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 14 मार्च 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद पटेल सहित 20 से अधिक नेताओं ने एवं इंदौर के जैन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन, इंदौर शहर कांग्रेस सचिव आशीष हिन्दूजा, कांग्रेस के वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री गगन सांखला, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

जॉइनिंग के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव बोले कि जहां-जहां राहुल गांधी के पैर पड़े हैं, वहां-वहां भाजपा जीत रही है। मध्य प्रदेश इसका उदाहरण है। यादव ने कहा कि कांग्रेस में घुटन महसूस करने वाले और कांग्रेस ने जो राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया था। जैसे अनेकों कारण से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो रहा है। वन नेशन वन इलेक्शन ड्राफ्ट पर सीएम ने कहा कि एक साथ चुनाव होने चाहिए उससे काफी विकास होता है तो यह विकास पारित होता है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी की भावना का सम्मान करता हूं। एक देश एक चुनाव की भावना अच्छी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हर बूथ मोदी युक्त बूथ बन रहा है। देश और प्रदेश में सकारात्मक राजनीति करने वाले अच्छा काम करने वालों के लिए जॉइनिंग का अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है : मुख्यमंत्री साय

शेयर करेराज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए प्रतिभावान खिलाड़ी जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी : खेल मंत्री टंक राम वर्मा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 14 मार्च 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की