डॉ. रमन सिंह बोले- राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है, जो लिखकर दिए वही पढ़ते देते हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है। उनको जो लिखकर देते हैं, वह पढ़ देते हैं। दरअसल, रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक थे, भाजपा इन्हें वनवासी कहती है। इस बयान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पास जवाब है क्या अबूझमाड़ को अबूझमाड़ किसने बनाया है। अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ के कई भू-भाग सड़क, पानी बिजली जैसे कई सुविधाओं से उपेक्षित रखा। टोडरमल के बाद अंग्रेजों के ज़माने में सर्वे नहीं हुआ, अब भाजपा की सरकार आने के बाद सर्वे हो रहा है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है, उनको जो लिखकर देते हैं, वह पढ़ देते हैं।

दूसरी ओर नारायणपुर आईईडी विस्फोट में दो जवान बलिदान होने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया है और हमें काफी सफलता मिल रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया हो रहा है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में विधानसभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जनता बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवार को वोट देगी। उन्होंने कहा कि सुनील सोनी ने रिकॉर्ड मतों से सांसद का चुनाव जीता था और अब वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतने वाला विधायक बनेंगे। कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी को टिकट दे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीतने जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

रेशमा और रियाज़ गांगजी के शो ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में मचाई धूम

शेयर करेरोनित रॉय और सौंदर्या शर्मा ने बिखेरा जलवा   छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 21 अक्टूबर 2024। टेलीविज़न के मेगास्टार रोनित बोस रॉय और जोशीली सौंदर्या शर्मा ने लिबास के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर जलवा बिखेरा। सौंदर्या ने ‘मस्ताना’ कलेक्शन से एक फूलों से सजी गुलाबी लहंगा […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन