कोरोना संकट में घर में ही मनेगी होली, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने जारी की गाइडलाइंस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 24 मार्च 2021। रंगों के त्योहार होली के जश्न में कोरोना वायरस एक बार फिर खलल डालने जा रहा है. बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। जिसके बाद राज्य सरकारों को होली के जश्न में कुछ नियम और शर्तें जोड़ने पर मजबूर कर दिया। देश में कोरोना की न लहर थम रही है और न ही कहर में कोई कमी दिख रही. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 47262 नए केस सामने आए हैं जबकि 275 लोगों की जान गई है. दिल्ली हो, मुंबई हो या गुजरात- पंजाब-यूपी-बिहार हर जगह कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना की नई उछाल का संकट जो पहले सिर्फ महाराष्ट्र में दिख रहा था, वो अब पूरे देश में फैल गया है. ऐसे में यूपी से लेकर दिल्ली और महाराष्ट्र की सरकारों ने होली के जश्न पर क्या पाबंदियां लगा दी हैं।

क्या दिल्ली में मना पाएंगे होली?

दिल्ली वालों के लिए एक बार फिर होली का जश्न फीका पड़ता दिख रहा है, क्योंकि होली के रंग में कोरोना ने भंग डाल दिया है. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना ने फिर उछाल ली है और बीते दिन फिर 1000 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। इस बीच दिल्ली में अब सार्वजनिक स्थानों पर होली का जश्न मनाने पर रोक लगा दी गई है. लोग अब न तो किसी सार्वजनिक जगह पर, और न ही  सोसाइटी या दफ्तरों में होली का जश्न मनाते दिखेंगे। भीड़भाड़ से बचाने के लिए सरकार ने सख्त आदेश जारी किया है. सिर्फ होली ही नहीं बल्कि नवरात्रे, शब-ए-बारात में भीड़ जुटने पर भी रोक लगा दी गई है। दिल्ली में अब एयरपोर्ट, स्टेशन, बस स्टैंड पर रैंडम टेस्ट किए जाएंगे, ताकि कोरोना पीड़ितों की पहचान हो सके।

क्या सोसाइटी में होली मन पाएगी?

दिल्ली की तरह ही कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर रोक लगा दी है. दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश ने भी प्राइवेट, पब्लिक प्लेस पर होली मनाने से इनकार किया है। अगर आपको अपनी सोसाइटी में होली मनानी है, तो पहले प्रशासन से इजाजत लेनी होगी. अधिकतर राज्यों ने पूरी तरह से रोक लगाई है, लेकिन सीमित संख्या में लोगों को होली मनाने दिया जा रहा है।

क्या होली पर होगा आने-जाने पर बैन?

कई राज्यों ने सार्वजनिक तौर पर होली मनाने पर रोक लगाई है, हालांकि किसी तरह के ट्रैवल पर पाबंदी नहीं है. यानी आप कहीं पर भी आ-जा सकते हैं। लेकिन यूपी जैसे राज्यों ने अपने यहां सख्ती बढ़ाई है और बाहर से आने वाले लोगों की टेस्टिंग का जोर दिया है. यानी अगर आप दिल्ली से यूपी जा रहे हैं तो आपको कोरोना टेस्ट कराना कराना होगा। 

क्या मैं परिवार संग होली मना सकता हूं?

वैसे तो सार्वजनिक स्थानों या अधिक संख्या में होली मनाने पर मनाही है. लेकिन अगर आप अपने परिवार के साथ होली मनाना चाहते हैं, तो उसमें कोई रोक-टोक नहीं है। सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि आप अपने परिजनों के साथ ही त्योहार मनाएं, बाहर आने-जाने, भीड़ वाले इलाकों से बचें।

दिल्ली के जैसे ही महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में सख्ती

कोरोना की नई उछाल का सबसे बड़ा संकट महाराष्ट्र में ही है, जहां हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। यही कारण है कि महाराष्ट्र सरकार को सख्त फैसले लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले ही कई शहरों में लॉकडाउन है और अब मुंबई में आप सार्वजनिक स्थानों पर होली नहीं मना सकेंगे. मुंबई में बीएमसी ने आदेश जारी किया है कि पब्लिक प्लेस हो या प्राइवेट, एक जगह इकट्ठे होकर होलिका दहन या रंग ना खेलें. मुंबई में सख्ती इसलिए भी बढ़ाई गई है क्योंकि पहले भी यहां पार्टियों में कोरोना का विस्फोट हो चुका है।

उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीते दिन ही गाइडलाइन जारी कीं. यूपी में होली के मौके पर किसी तरह की पार्टी करने या जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। किसी भी कार्यक्रम के लिए इजाजत लेनी होगी, वरना एक्शन लिया जाएगा। इतना ही नहीं नोएडा जैसे बड़े शहरों में अब सोसाइटी में भी बिना किसी इजाजत के होली का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा.  साथ ही जिन राज्यों में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आई है, अगर वहां से यूपी में एंट्री लेनी है तो कोरोना का टेस्ट कराना होगा। 

पंजाब

उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से कोरोना बढ़ा है, ऐसे में पंजाब में भी इसका असर दिख दिख रहा है. पंजाब में हर तरह के होली मिलन समारोह पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है. मंडियों में भीड़ ना हो इसके लिए सामान की सुविधा लोगों के गली-मोहल्ले तक की जाएगी।

मध्य प्रदेश और गुजरात

दोनों ही राज्यों ने अपने कई शहरों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा दी हैं. रविवार को मध्य प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा, ऐसे में होलिका दहन का कार्यक्रम इसी पाबंदी के बीच मनाया जाएगा। गुजरात ने सोसाइटी में सीमित संख्या में होलिका दहन को मंजूरी दी है, लेकिन लोगों से कम से कम बाहर निकलने की अपील की गई है। 

गौरतलब है कि बुधवार को भी भारत में करीब 50 हजार कोरोना के मामले सामने आए हैं। बीते तीन महीने में ये सबसे अधिक आंकड़ा है. एक तरफ वैक्सीनेशन का काम चल रहा है, तो दूसरी तरफ कोरोना के केस भी बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

इम्यूनिटी मजबूत करने से लेकर तनाव से मुक्ति व आँखों के लिए फायदेमंद है खरबूज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           खरबूजा अपनी मिठास एवं स्वाद के लिए बहुत लोकप्रिय है। खरबूज के बीजों की गिरी से मेवा बनाया जाता है जिसका  इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की मिठाई में किया जाता है। आप भी खरबूजा का सेवन जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आपको यह पता है कि खरबूजा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप