इम्यूनिटी मजबूत करने से लेकर तनाव से मुक्ति व आँखों के लिए फायदेमंद है खरबूज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

खरबूजा अपनी मिठास एवं स्वाद के लिए बहुत लोकप्रिय है। खरबूज के बीजों की गिरी से मेवा बनाया जाता है जिसका  इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की मिठाई में किया जाता है। आप भी खरबूजा का सेवन जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आपको यह पता है कि खरबूजा के फायदे से रोगों का इलाज भी किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। इन गुणों के कारण खरबूजा के सेवन से शरीर को बहुत लाभ मिलता है। खरबूजा स्कर्वी जैसे रोगों से शरीर की रक्षा करता है। एक्जिमा, मूत्र विकार, सिरदर्द, चेहरे के दाग-धब्बे आदि में भी खरबूजा के फलों का रस लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि आप खरबूज का प्रयोग कैसे कर सकते हैं।

खरबूजा के फायदे और उपयोग 

सिर दर्द में खरबूजे के फायदे

खरबूजे की बीज को घी में भून लें। इसे मिश्री की चासनी में डालकर सेवन करें। इससे सिरदर्द में बहुत आराम मिलता है। आप इसमें इच्छानुसार मावा डालकर लड्डू भी बना सकते हैं।

गले की जलन में खरबूजे के बीज के फायदे

खरबूजे के बीजों का काढ़ा बनाकर गरारा करें। इससे गले की जलन में बहुत आराम मिलता है। बेहतर परिणाम के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।

चेहरे की झाई से राहत दिलाने में खरबूजे के बीज के फायदे

खरबूजे (muskmelon fruit) के बीजों तथा फल के छिलकों को पीस लें। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग, झाई आदि मिट जाते हैं। यह प्रयोग चेहरे को कोमल भी बनाता है, और चेहरे पर चमक लाता है।

सीने की जलन में खरबूजे के बीज के फायदे

खरबूज के बीज (2 ग्राम) तथा खीरा के बीज (2 ग्राम) को मिलाकर पीस लें। इसमें आधा ग्राम काली मिर्च तथा 5 ग्राम मिश्री मिलाकर घोटकर छान लें। इसे पिलाने से सीने की जलन में आराम मिलता है।

पेट की गैस में खरबूजा के फायदे

छोटे बच्चों को बराबर पेट फूलने की समस्या हो जाती है। पेट फूलने के कारण पेट में दर्द भी होने लगता है। बच्चा बहुत रोता है, और कई बार माता समझ नहीं पाती कि बच्चे को क्या परेशानी है। ऐसी हालत में खरबूजे के बीज को पीस लें। इसे गुनगुना करके बच्चों के पेट पर लेप करने से पेट की गैस निकल जाती है, और दर्द में आराम मिलता है।

एसिडिटी की समस्या में खरबूजे के सेवन से फायदा

खरबूजे के छोटे-छोटे टुकड़ों में देसी खाण्ड मिलाकर शरबत (Musk Melon Juice) बना लें। इसका नियमित सेवन करें। इससे शरीर में बढ़े हुए पित्त का प्रभाव घट जाता है। इससे पित्त के कारण होने वाले रोगों से आराम मिलता है। इससे एसिडिटीज (benefits of muskmelon) ठीक होती है।

कैंसर के इलाज में फायदेमंद खरबूजा

एक रिसर्च के अनुसार खरबूजे में एंटी कैंसरकारी गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। 

तनाव से मुक्ति पाने में लाभकारी खरबूजा

तनाव का मुख्य कारण वात दोष का बढ़ना माना जाता है। खरबूजे में वात शामक गुण पाया जाता है जिसके कारण यह तनाव को कम करने में भी मदद करता है। 

आँखों के लिए खरबूजा फायदेमंद

अगर आपको आँखों से संबधी कोई समस्या है तो  खरबूजा का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि खरबूजा  आँखों के लिए हितकर माना गया है। 

अनिद्रा के उपचार में फायदेमंद खरबूजा

वात के अधिक बढ़ जाने के कारण नसों में विकार उत्पन्न होता है, जिससे अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न होती है। खरबूजे में वात शामक गुण होने के कारण अनिद्रा को दूर करने में मदद करता है। 

खरबूजा के औषधीय गुण से त्वचा रोग (सोरायसिस) का इलाज

त्वचा पर होने वाले सोरायसिस रोग को हिन्दी में विचर्चिका या अपरस रोग भी कहते हैं। यह एक बहुत ही कष्टदायक रोग है। इस रोग में पूरे शरीर में कहीं भी खुजली हो जाती है। यह रोग स्त्री या पुरुष किसी को भी, किसी भी आयु में हो सकता है। सोरायसिस होने पर खरबूजे के फलों को पीसकर लगाने से लाभ होता है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ा कहर, बीड़ में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर       बीड (महाराष्ट्र) 24 मार्च 2021 । कोरोना वायरस का संकट लगातार देश में बढ़ रहा है और अब महाराष्ट्र में इसका सबसे अधिक असर दिख रहा है. इसी बीच अब महाराष्ट्र के बीड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया गया है। जिले में कोरोना […]

You May Like

यजुवेंद्र सिंह चहल के बाद अब IPL खेल रहे इस क्रिकेटर की चुनाव में एंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद के हैं ऑलराउंडर खिलाड़ी....|....पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत....|....6 माह बंद रहने के बाद केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू....|....नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 2 को उम्रकैद, 3 आरोपी बरी....|....इंडिया गठबंधन में गांठ की खबरों के बीच अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे राहुल-संजय सिंह, कानपुर से रहेंगे दूर....|....सुरक्षा ग्रुप ने सुरक्षा वसई (मुंबई) में पीएमएवाई स्कीम के तहत घरों की सूची घोषित की....|....मुंबई के वॉटर किंगडम और सबसे बड़ा थीम वॉटर पार्क का रोमांच....|....मोदी के बयानों से साफ वे तय हार से वे डर गये है....|....भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश....|....मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब