महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ा कहर, बीड़ में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर      

बीड (महाराष्ट्र) 24 मार्च 2021 । कोरोना वायरस का संकट लगातार देश में बढ़ रहा है और अब महाराष्ट्र में इसका सबसे अधिक असर दिख रहा है. इसी बीच अब महाराष्ट्र के बीड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया गया है। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है. बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी बाज़ार, स्कूल और अन्य संस्थान बंद रहेंगे और लोगों के बाहर निकलने पर रोक रहेगी. हालांकि, बेहद जरूरी सेवा (स्वास्थ्यकर्मी, कोरोना वॉरियर्स) को काम पर जाने की छूट मिल सकती है।

बीड से पहले महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक का लॉकडाउन है, इनके अलावा नासिक-ठाणे-पुणे जैसे इलाकों में पहले ही नाइट कर्फ्यू या अन्य कई सख्त फैसलों को उठाया जा चुका है।

तीन हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में पहले से ही कोरोना के मामलों के कारण लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। अब इसमें बीड का भी नाम जुड़ गया है। बीड में बीते कुछ दिनों में कोरोना के केसों में अचानक बढ़ोतरी हुई है और जिले में एक्टिव केस की संख्या फिर से तीन हजार को पार कर गई है, यही कारण है कि अब ये सख्त फैसला लिया गया है। 

दरअसल, इस वीकेंड के साथ ही होली का त्योहार शुरू हो जाएगा ऐसे में कई राज्य सरकारों द्वारा सख्ती को बढ़ाया जा रहा है. वैसे भी महाराष्ट्र में इस वक्त सबसे अधिक कोरोना केस सामने आ रहे हैं।

बीते दिन देश में करीब 47 हजार कोरोना के नए केस आए, इनमें से आधे से अधिक महाराष्ट्र से ही सामने आए थे. महाराष्ट्र में इस वक्त 2.30 लाख कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जो देश के किसी भी राज्य से सबसे अधिक हैं ।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल की चुनाव रैली में गरजे मोदी: कहा- तृणमूल ने प्रदेश को केवल अंधकार दिया, हम हर योजना को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोलकाता 24 मार्च 2021। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर बयानों के तीर चला रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल और असम में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान