मुंबई में भारी बारिश व भूस्खलन से आफत, सड़कों पर जाम, लोकल व बसों पर भी असर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 06 जुलाई 2022। मुंबई में भारी बारिश व भूस्खलन के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार को कई सड़कों पर जलजमाव होने से ट्रैफिक जाम हो गया। लोकल ट्रेनों व बेस्ट बसों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। पूरे मुंबई शहर में 25 से ज्यादा जगहों पर बुधवार सुबह सड़कों पर तालाब से नजारा दिखा। व्यस्त दिनचर्या वाले महानगर के अनेक हिस्सों में सड़कों पर वाहनें रेंगते नजर आए। इससे रोजाना काम धंधे पर जाने वाले मुंबईकरों की हालत बिगड़ गई। उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कालानगर समेत कई इलाकों में वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।  मुंबई में जलजमाव के कारण बेस्ट बसों के रास्ते बदलना पड़े। ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, हालांकि उन्हें रोकना नहीं पड़ा। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार ने बताया कि लाइनों से पानी निकालने के लिए उच्च क्षमता के पंपों की मदद ली जा रही है। सुतार ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने के कारण नियंत्रण में रेलवे पुलिस की मदद ली जा रही है। लेट होने वाली ट्रेनों की सूचना सोशल मीडिया पर दी जा रही है, ताकि स्टेशनों पर भारी भीड़ न हो। 
भूस्खलन में तीन मकान क्षतिग्रस्त, दो घायल
उधर, मुंबई पुलिस ने बताया कि चूनाभट्टी इलाके में भूस्खलन के कारण तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो लोगों के घायल होने की सूचना है। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। 
सतारा में प्रतापगढ़ किले के पास भूस्खलन
महाराष्ट्र के सतारा में भूस्खलन की खबर है। प्रतापगढ़ किले के पास यह घटना हुई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 
मेंगलुरु में कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरी
उधर, कर्नाटक के मेंगलुरु के मूडबिड्री इलाके में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिर गई। इससे तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

Leave a Reply

Next Post

वायुसेना के फाइटर पायलट पिता-पुत्री ने रचा इतिहास, दोनों ने उड़ाए लड़ाकू विमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 06 जुलाई 2022। फायटर पायलट पिता-पुत्री ने एक साथ उड़ान भरकर भारतीय वायुसेना (IAF) के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। एयर कमाडोर संजय शर्मा और उनकी बेटी फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या वायुसेना में पिता-पुत्री की पहली ऐसी जोड़ी बन गई है, जिसने एक साथ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण