अयोध्या में जो बाबर ने किया, वहीं संभल में हुआ… बांग्लादेश में भी वही हो रहा: सीएम योगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 05 दिसंबर 2024। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को रामनगरी अयोध्या में आयोजित चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। राम कथा पार्क में रामायण मेले के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि जो कोई भी भगवान राम और माता जानकी का सम्मान नहीं करता, उन्हें दुश्मन की तरह त्याग देना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि जो राम का नहीं हमारे किसी काम का नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या में जो बाबर ने किया, वही संभल में हुआ और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। 

अयोध्या में जो बाबर ने किया, वहीं संभल में हुआ- सीएम योगी
राम कथा पार्क में रामायण मेले के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “याद कीजिए 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में बाबर के आदमी ने क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था, बांग्लादेश में भी यही हो रहा है। तीनों का स्वभाव और डीएनए एक ही है। अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के लिए ताक में बैठे हैं। उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने का पूरा इंतजाम कर रखा है। ये बातें करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी विदेशों में संपत्ति है। अगर यहां कोई संकट आया, तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को मरने के लिए यहीं छोड़ देंगे।

जो राम का नहीं हमारे किसी काम का नहीं- योगी 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”अयोध्या एक बार फिर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से वैश्विक नगरी के रूप में नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है। याद कीजिए कैसे इसी साल जनवरी में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पांच सौ साल बाद भगवान राम फिर से मंदिर में विराजमान हुए हैं… जो कोई भी भगवान राम और माता जानकी का सम्मान नहीं करता, चाहे वे आपके कितने भी प्रिय क्यों न हों, उन्हें दुश्मन की तरह त्याग देना चाहिए। इसीलिए राम भक्तों ने 1990 में नारा दिया था जो राम का नहीं हमारे किसी काम का नहीं।”

आज के समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं- सीएम योगी 
सीएम योगी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया राजनीति में आदर्शों के प्रतीक माने जाते हैं। आज की राजनीति में सच्चा समाजवादी संपत्ति और संतान के मोह से मुक्त होता है। हालांकि, आज के समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं। अपराधियों और गुंडों के संरक्षण के बिना उनकी हालत पानी के बिना तड़पती मछली जैसी हो जाती है। वे लोहिया के नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन उनके एक आदर्श को भी अपना नहीं पाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 05 दिसंबर 2024। जीएसटी परिषद द्वारा कई वस्तुओं पर कर बढ़ाए जाने की संभावना की खबरों को लेकर गुरूवार को केंद्र पर प्रहार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की योजना राजस्व बढ़ाने से ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ाने की […]

You May Like

खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था