राम रहीम डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को मिली छूट, अब इस मामले में नहीं होना होगा पेश…

admin
शेयर करे

 

पंचकूला 08 सितंबर 2025 । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश नहीं हुए। यह मामला साधुओं की नपुंसक बनाने से जुड़ा है। राम रहीम के वकील ने अदालत में उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी दायर की जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब उन्हें केस में पेशी से छूट मिल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

राम रहीम वकील ने दलील दी है कि राम रहीम को 4 अगस्त से 40 दिन की पैरोल मिली हुई है और उनकी आवाजाही सक्षम प्राधिकारी द्वारा सीमित की गई है, इसलिए वह अदालत में हाजिर नहीं हो सकते।

उन्होंने यह भी कहा कि राम रहीम की अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं है और उन्हें इस बात पर कोई आपत्ति नहीं कि कार्यवाही उनकी गैरहाजिरी में दर्ज की जाए। सुनवाई के दौरान एक अभियोजन गवाह का बयान दर्ज किया गया। बचाव पक्ष ने अदालत से आग्रह किया कि अगली तारीख ज्यादा लंबी न डाली जाए क्योंकि यह अदालत का सबसे पुराना मामला है। अदालत ने आदेश दिया कि अगली तारीख पर एक और अभियोजन गवाह यानी पीड़ित को तलब किया जाए।

 

Leave a Reply

Next Post

ताहिरा कश्यप का डेब्यू बना ऐतिहासिक

शेयर करे‘शर्माजी की बेटी’ ने जीता एशिया का गोल्ड अवॉर्ड (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 सितंबर 2025। ताहिरा कश्यप की पहली निर्देशित फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का परचम लहराया है। हाल ही में आयोजित कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 में इस फिल्म को बेस्ट […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही