राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 जनवरी 2024। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उनके राष्ट्र के प्रति त्याग एवं बलिदान की भावना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और दशा प्रदान की। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण, देश को आजाद देखने की प्रबल भावना और उनके अदम्य साहस भरे कदमों ने तत्कालीन समय में देश में विशेष कर युवाओं में एक नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया था। वे दूरदृष्टि रखते थे और देश को स्वतंत्र कराने की रणनीति तैयार की। इसके लिए उन्होंने देश भी छोड़ दिया। नेताजी ने आजाद हिन्द फौज की कमान संभालने के बाद देश की आजादी से पहले ही अंडमान निकोबार में अस्थाई सरकार बनाई और भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। इस कदम से उन्होंने अंग्रेजो को कड़ा संदेश दिया था कि भारत में अंग्रेजी शासन ज्यादा दिन तक नही रहेगा। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘।

राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का ओजस्वी व्यक्तित्व, अभूतपूर्व संगठन क्षमता, साहस, निष्ठा एवं नेतृत्व के अद्भुत गुण हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार एवं आदर्श हमारे लिए धरोहर की तरह हैं। आजादी की लड़ाई में हम उनके योगदान को कभी नहीं भूला सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव सहित राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दी बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ राज्य को गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में गैर कोयला मुख्य खनिज […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही