राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना – पीएम ने 11 सालों में हर वादा तोड़ा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जून 2025। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में अपना हर वादा तोड़ा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक ख़बर का हवाला भी दिया जिसमें दावा किया गया है कि पिछले सात वर्षों में 18 लाख उद्यम बंद हो गए। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “मोदी जी ने 11 साल में हर वादा तोड़ा । दो करोड़ नौकरियां? (वादा) जुमला बन गया । पकोड़े तलवाए, फॉर्म भरवाए, लेकिन कोई दिशा नहीं दी।

उन्होंने दावा किया, “डिग्री के बाद भी नौकरी नहीं, तैयारी के बाद भी भर्ती नहीं, मेहनत के बाद भी सम्मान नहीं। यह सिर्फ़ बेरोज़गारी नहीं, यह देश के युवाओं की उपेक्षा है। उन्हें एक सपना दो। उन्हें राष्ट्रनिर्माण में भागीदार बनाओ।” कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘रोज़गार क्रांति’ अब ज़रूरी है, लेकिन यह सरकार इस समस्या को सुलझा नहीं सकती, क्योंकि वह खुद इसका कारण है। 

Leave a Reply

Next Post

योग दिवस 2025: पीएम मोदी विशाखापत्तनम में 45 मिनट में करेंगे 19 आसन, 5 लाख लोग होंगे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रहेंगे। वे यहाँ 45 मिनट में 19 योग आसन करेंगे। यह विशेष कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा, जिसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियाँ […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव