सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली मार गिराया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 23 मई 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिया है। सर्च अभियान जारी है। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने सुकमा बीजापुर सीमा में हुए मुठभेड़ में भी एक नक्सली को मार गिराया था। 

सुकमा पुलिस ने कहा, “सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल 22 मई से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है।

डेढ करोड़ के इनामी नक्सली समेत 27 का किया सफाया
जवानों ने 21 मई को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच देश का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। वहीं भारी संख्या में हथियार बरामद हुए।मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हुए थे। 

Leave a Reply

Next Post

'पाकिस्तान की गोली का जवाब BSF ने गोले से दिया', अमित शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को जमकर सराहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि जब यह निर्णय लिया गया कि एक सीमा पर एक बल सुरक्षा प्रदान करेगा, तो बीएसएफ को दो […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव