कमलनाथ के बयान पर शिवराज का पलटवार बोले- सवा साल में कमलनाथ जी की चक्की ने सिर्फ जनता को ही पीसा है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 20 जून 2023। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अधिकारियों को धमकाते के बयान पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सवा साल कमलनाथ जी की चक्की ने सिर्फ जनता को ही पीसा है। अब अधिकारी-कर्मचारियों को रोज धमका रहे हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो व्यक्ति मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो, उनको ऐसी घटिया भाषा बोलना शोभा नहीं देता। मैं देख लूंगा, मेरी चक्की पिसती है। तुम्हारी चक्की ने सवा साल में जनता को पीसा। इसलिए कांग्रेस सरकार सवा साल में बाहर हो गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारियों को डराना। कमलनाथ जी कौन से युग में जी रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी भी इंसान है। क्या उनको बेज्जत किया जाएगा। क्या उनको डराने और धमकाने की भाषा बोली जाएगी। यह देश सब देख रहा है। बता दें पीसीसी चीफ और कमलनाथ ने उज्जैन में सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि शिवराजस रकार के पास पैसा, प्रशासन और पुलिस चार महीने के लिए बचा है। कमलनाथ की चक्की चलती है, तो बहुत बारीक पिसती है।

सीएम ने हुजूर विधानसभा में किया जनसंपर्क 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई पदाधिकारी सोमवार को महाजनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हुजूर विधानसभा में घर-घर जाकर जनंसपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भी जनसंपर्क में निकाला हूं। मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल है, 9 साल में देश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमें अपने कामों पर जनता की तरफ से भी भरपूर प्यार मिल रहा है। 

नरोत्तम बोले- अब मिक्सर का जमाना हैं 
वहीं, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कमलनाथ जी उद्योगपति हैं और पुलिसकर्मियों की वर्दी पर इस तरह से बयान देना उनको शोभा नहीं देता। कमलनाथ जी को समझना चाहिए कि मिक्सर का जमाना आ गया है। चक्की का जमाना गया और कमलनाथ की चक्की के दोनों दोनों पाट खराब हो चुके हैं। उन्होंने कमलनाथ के छिंदवाड़ा दौरे पर कहा कि हाल ही में मिली हार की समीक्षा करने छिंदवाड़ा जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना

शेयर करेमुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 जून 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज  गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की  पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप